{"_id":"5ebc22c68ebc3e905f482028","slug":"corona-etah-news-agr4417203126","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 दिन बाद गणेशपुरा कोरोना मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 दिन बाद गणेशपुरा कोरोना मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गणेशपुर निवासी एक युवक आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल में कंपाउंडर है। कोरोना की जांच के डर से वह गांव भाग आया था। गांव में क्वारंटीन के दौरान जांच में उसे कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन उससे आगरा मिलने गए भाई और भतीजे सहित उसके संपर्क में आने वाले 5 अन्य संक्रमित पाए गए थे। लगभग 23 दिन बाद अब गणेशपुर मंगलवार को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया है।
जलेसर तहसील क्षेत्र के गणेशपुर निवासी एक युवक आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल में कर्मचारी है। वहीं, उसके परिवार का एक अन्य युवक श्री पारस हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए आगरा चला गया, जहां वह चार दिन भर्ती रहने के बाद गांव वापस आ गया। कोरोना वायरस फैलने के दौरान श्री पारस में कार्य करने वाले कर्मचारी सहित उसके परिजनों को क्वारंटीन कराया गया।
जहां इलाज कराने गए व्यक्ति सहित उसके संपर्क में आने वाले 18 लोगों को क्वारंटीन कराया गया था। सभी के सैंपल जांच को भेजे गए। जहां 19 अप्रैल को दो व 24 अप्रैल को 4 व्यक्तियों को कोरोना की पुष्टि हुई। इससे गणेशपुर सहित आसपास के क्षेत्र में भय व्याप्त था स्वास्थ्य विभाग द्वारा आसपास के सभी गांव के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया था।
विज्ञापन
इसके साथ ही गणेशपुर को प्रशासन द्वारा सील कर दिया। गया था मंगलवार को गणेशपुर के सभी व्यक्ति कोरोना की जंग जीतने के बाद अपने घर वापस चले गए। इससे गणेशपुर के लोगों ने राहत की सांस ली। यह बात अलग है कि प्रशासन ने अभी तक क्षेत्र को हॉटस्पॉट बनाया हुआ है।
सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब गणेशपुर को कोराना मुक्त कर दिया गया है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार इसे खोलने का निर्णय लिया जाएगा।
-सुखलाल भारती, डीएम