{"_id":"5e91ef528ebc3e72c16a97c7","slug":"corona-etah-news-agr437566958","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन केंद्र से बाहर गए संदिग्धों के विरुद्ध एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन केंद्र से बाहर गए संदिग्धों के विरुद्ध एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज (एटा)। चेतावनी के बाद भी क्वारंटीन केंद्र से बाहर गए पांच संदिग्धों के विरुद्ध कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है। इन्हें पूर्व में चेतावनी दी जा चुकी है। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
मार्च के अंतिम सप्ताह में दिल्ली व अन्य बाहरी शहरों से आए पंद्रह से अधिक लोगों को स्थानीय प्रशासन ने जांच के बाद जाजलपुर स्थित एक बालिका विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पर रखा गया था। एसडीएम के निर्देश पर सचिव ने इनकी निगरानी के लिए चौकीदार रवेद्र को तैनात किया था।
शुक्रवार को हुए औचक निरीक्षण में केंद्र से पांच लोग अशोक, रन सिंह, सुरजीत, अर्जुन आदि अनुपस्थित मिले। दो घंटे बाद पहुंचे इन लोगों के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अलीगंज के एसडीएम, पीएल मौर्या ने बताया कि चेतावनी के बाद भी निर्देशों का पालन न करने एवं बिना बताए केंद्र से गायब होने की पुष्टि होने पर इनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इन सभी लोगों पर रात में घर पर विश्राम करने, दिनभर खेतों में काम और सुबह नाश्ते के समय सेंटर पर आने का आरोप था। इसको अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।