फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

जिले को दो युवक आगरा में निकले कोरोना पॉजिटिव, तीसरा भाग आया घर

Fri, 10 Apr 2020 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा/जलेसर/अलीगंज। जिले के दो युवक आगरा में कोराना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि एक की संभावना जताई जा रही है। तीनों युवक आगरा के एक अस्पताल में काम करते हैं। इसमें दो जलेसर तो एक अलीगंज क्षेत्र का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों के परिजनों को क्वारंटीन कराते हुए उनके सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

आगरा के एक नर्सिंग होम में चिकित्सक सहित कई कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित निकले हैं। इनमें जिले के कस्बा जलेसर के मोहल्ला कल्यानगढ़ी और गणेशपुर सहित अलीगंज के मोहल्ला काजी निवासी एक-एक युवक हैं, जो वहां नर्सिंग स्टाफ में शामिल हैं। तीनों ही युवकों की बीते दिनों जांच हुई।
विज्ञापन

इसमें से दो की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीसरे की जांच कराई जा रही थी, इससे पूर्व ही वह गांव भाग आया। इधर आगरा के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना शुक्रवार को सीएमओ डॉ. अजय कुमार अग्रवाल को दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के डर से भागकर आया युवक
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक आगरा के एक अस्पताल में कार्यरत है। युवक की बृहस्पतिवार को कोरोना की जांच होनी थी, इससे वह भयभीत होकर गांव भाग आया। आगरा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी सीएमओ को दी। जहां सीएमओ ने पुलिस की मदद से उसे बृहस्पतिवार की रात को अस्पताल में भर्ती कराया। सीएस अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. आरएन गुप्ता ने बताया युवक का सैंपल ले लिया गया है। वहीं उसे अस्पताल के अलग वार्ड में भर्ती किया गया है।
पुलिस ने पिता को कराया क्वारंटाइन
अलीगंज के मोहल्ला काजी निवासी रिटायर्ड फौजी का पुत्र आगरा के अस्पताल में काम करता है। जहां वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची और बेटे के आने को लेकर पूछताछ की। फौजी ने बताया कि बेटा दो माह पूर्व घर आया था इसके बाद से परिवार का कोई सदस्य उससे मिलने नहीं गया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। काफी जद्दोजहद के बाद पिता को परीक्षण के लिए ले जाया गया। वहीं जलेसर के गांव कल्याणपुर के युवकों के सभी छह परिजनों को सीएस अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया है। साथ ही एक अन्य सूचना पर पुलिस ने जलेसर के सात लोगों को क्वारंटीन कराया है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने गली को सैनिटाइज कराया।
परिजनों की होगी जांच
मलेरिया विभाग के अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि आगरा में जिले के दो युवक कोरोना वायरस से संक्रमित निकले हैं। जबकि एक वहां से घर आ गया है। इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि तीनों युवकों के परिजनों को क्वारंटीन कराया गया है। इनके सैंपल लिए गए हैं।

- जिले के तीन युवक आगरा के एक अस्पताल में काम करते हैं। जहां युवकों की जांच की गई। इसमें दो युवक कोरोना से संक्रमित पाए गए। उनका इलाज आगरा में ही चल रहा है। इन युवकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सीएस अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया है। एक युवक भी आगरा से आया है, उसका सैंपल जांच को अलीगढ़ भेजा गया है। - डॉ अजय कुमार अग्रवाल, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed