{"_id":"5e7e20448ebc3e77505a4608","slug":"corona-etah-news-agr435676676","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार की शिकायत, जालौन के युवक को किया आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार की शिकायत, जालौन के युवक को किया आइसोलेट
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित रेलवे पुल पर स्क्रीनिंग व जांच करती स्वास्थ्य टीम
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दिल्ली रोड पर हाथरस-एटा की सीमा से पहले सुन्ना पुल पर जिले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही है। इस दौरान यहां से होकर गुजर रहे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जहां जालौन जनपद के गांव बबीना निवासी एक व्यक्ति को बुखार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जालौन के बबीना निवासी गौरव दिल्ली में कपड़े सिलने का काम करते हैं। बीते दस दिनों से इन्हें बुखार आ रहा है। वहीं दिल्ली में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते वह अपने घर जा रहे थे। सुन्ना पुल पर पहुंचने पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जहां बुखार का पता चलने पर एंबुलेंस से इन्हें जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि युवक को सामान्य बुखार है। संक्रमण से ग्रसित होने के कोई लक्षण नहीं हैं।
लगीं हैं चार एंबुलेंस
सुन्ना पुल पर मरीजों की जांच हो रही है। मरीजों को अस्पताल तक लाने में चार एंबुलेंस लगी हुईं हैं। एंबुलेंसों के प्रभारी विष्णु यादव ने बताया जिले में उनके पास 108 की 23 एंबुलेंस हैं।
विज्ञापन
संदिग्धों की जांच को भेजी टीम
अलीगंज ब्लाक के गांव बनी में कुछ लोग बीते दिनों केरल से आए हैं। इससे दो लोगों को अभी भी बुखार आ रहा है। किसी ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। जहां से स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के लिए भेजा गया है।