{"_id":"5e7650968ebc3e78b032b384","slug":"corona-etah-news-agr434933652","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने छह संदिग्धों को कराया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने छह संदिग्धों को कराया उपचार
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संदिग्ध
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नोएडा से लौट कर आए तीन व्यक्ति बुखार और खांसी से पीड़ित थे। वहीं गांव के तीन अन्य व्यक्ति भी बुखार से ग्रसित थे। जलेसर विधायक संजीव दिवाकर ने सीएमओ को उनके संदिग्ध होने की जानकारी दी। जहां देर रात एंबुलेस गांव महामई पहुंची और मरीजों को जिला अस्पताल में लाकर आइसोलेट कराया।
गांव महामई निवासी तीन व्यक्ति नोएडा में रहकर एक मेस में कार्य करते हैं। उन्हें एक सप्ताह से बुखार व खांसी की शिकायत हो गई। इस पर वह गांव आ गए। इस दौरान उनके संपर्क में आने से तीन व्यक्ति और खांसी से ग्रसित हो गए। यह जानकारी जलेसर विधायक को हुई। उन्होंने इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अजय अग्रवाल को दी।
सीएमओ ने एंबुलेस को गांव भेज देर रात मरीजों को बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार को फिजीशियन डॉ. सुरेश चंद्रा ने मरीजों को देखा। उन्होंने बताया कि यह लोग वायरल बुखार से ग्रसित हैं। कोरोना जैसा कोई लक्षण नहीं लग रहा है। सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है।