{"_id":"5e7117818ebc3ea76815ba66","slug":"corona-etah-news-agr4343142165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : बाजार में छाई सुस्ती से कारोबार हो रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : बाजार में छाई सुस्ती से कारोबार हो रहा प्रभावित
विज्ञापन
कोरोना के भय से बाजार में दुकान पर पसरा सन्नाटा। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोरोना के डर से बाजार में सुस्ती छा गई है। मीट बाजार में भी तेजी नहीं है। वहीं, होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट में भी लोगों की आवाजाही कम हो गई है। वहीं सर्राफा बाजार और गारमेंट की दुकानों पर ग्राहक न के बराबर पहुंच रहे हैं। जूते-चप्पल के शोरूम आदि पर दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। इस दौरान कई दुकानदारों की तो बोहनी तक नहीं हो पा रही है।
सप्ताह भर हुआ होगा, होली के दूसरे दिन पड़वा पर शहर में जमकर मटन और चिकन की बिक्री हुई। हालात यह थे कि मीट विक्रेताओं ने त्योहार पर खरीदारी को देखते हुए दुकानों के आगे कनात-तंबू ही नहीं लगाए पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं सहित ग्राहकों को सुविधा के दृष्टिगत अन्य इंतजाम भी किए, पर पड़वा के बाद से मीट कारोबार बेरंग होता जा रहा है।
सर्राफा बाजार पर भी मार : सराफा बाजार में 42 हजार तक पहुंच गया सोना शनिवार को 39 हजार पर आ गया, हालांकि मंगलवार को इसमें इजाफा हुआ और 41 हजार के आसपास मार्केट बंद हुआ, जबकि चांदी मंगलवार को चालीस हजार के आसपास रही। वहीं, शनिवार को भी इसमें डेढ़ हजार का अंतर देखा गया था।
विज्ञापन
रेडीमेड और अन्य शोरूम भी खाली: गांधी मार्केट और बाबूगंज में ग्राहकों के अभाव में दुकानें खाली नजर आईं, इक्का-दुक्का दुकानों पर ग्राहक नजर आए, पर वह भी आवश्यक कपड़ों की खरीदारी ही किए।
नवरात्र में और छाएगी सुस्ती: दुकानदारों का मानना है कि यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में नवरात्र आरंभ होते ही बाजार में और अधिक सुस्ती छाएगी। आने वाले एक माह तक कारोबार प्रभावित होकर रह जाएगा।