फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Convenience fee being charged from street vendors

Etah News: रेहड़ी विक्रेताओं से लिया जा रहा सुविधा शुल्क

Sat, 04 Mar 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Convenience fee being charged from street vendors
निधौली कलां। पीएम स्वनिधि योजना के अंतरगत आवेदन करने वालों ने ऋण के लिए सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बैंक में बिना रुपयों के ऋण स्वीकृत नहीं किया जाता। निधौलीकलां नगर पंचायत द्वारा 100 पथ विक्रेताओं को पंजीकृत कर ऋण मुहैया कराया जाना है। बैंकों द्वारा इन रेहड़ी विक्रेताओं से सुविधा शुल्क के नाम पर 1500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इसकी शिकायत पथ विक्रेताओं द्वारा की गई है। योजना में पथ विक्रेताओं को 10 हजार और 20 हजार रुपये का ऋण मुहैया कराया जाता है। भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, श्रेयस आर्यावर्त बैंक के 24 आवेदक ऋण के लिए चक्कर काट रहे हैं। जिन्होंने जिला प्रशासन, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन



बैंकों के कई चक्कर काटने के बाद भी पीएम स्वनिधि योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। ऋण देने के लिए 1500 रुपये तक सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। - प्रीति, परचून व्यापारी
विज्ञापन




पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण देने के लिए बैंक कर्मी एक हजार से लेकर 1500 रुपये तक का सुविधा शुल्क मांग रहे हैं। हमारे पास देने के लिए नहीं है। - जोली, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम स्वनिधि योजना के 96 फीसदी लाभार्थियों को ऋण दिया जा चुका है। अगर किसी पथ विक्रेता से सुविधा शुल्क लिया जा रहा है तो इसकी जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजीव वर्मा, प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, निधौली कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed