Etah News: बिजली के खंभे में फाल्ट ठीक कर रहे संविदाकर्मी को लगा करंट, हो गई मौत; दो अन्य झुलसे
एटा में बिजली के खंभे में फाल्ट ठीक कर रहे संविदाकर्मी को करंट लगने से उसकी मौत हो गई। अलग हादसों में दो अन्य लोग करंट लगने से झुलस गए। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बिजली के खंभे पर चढ़कर काम करते समय करंट लगने से किशोर की मौत हो गई। किशोर संविदा पर लाइनमैन के साथ काम करता था। इसे लाइनमैन ने फॉल्ट सही करने के लिए भेजा था। इसके अलावा अन्य हादसों में दो लोगों करंट लगने से झुलस गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
घटना बागवाला थाना क्षेत्र के जीसुखपुर गांव की है। गांव निवासी बृजेश कुमार के 16 वर्षीय पुत्र विकास बाबू की मौत हुई है। पिता ने बताया कि गांव बेरी जलालपुर में शनिवार की शाम करीब 7 बजे विद्युत फॉल्ट सही करने के लिए संविदा लाइनमैन ने पुत्र को भेजा था। लेकिन कार्य करने के दौरान करंट आ जाने की वजह से विकास की मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः- आगरा में उफान पर यमुना: 'हेलो...क्या ताजमहल बाढ़ के कारण बंद है, घूमने आ सकते हैं या नहीं', पर्यटक आशंकित
इसके बाद पहुंचे लाइनमैन ने किशोर को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि लाइनमैन ने निजी तौर पर अपने साथ किशोर को रख लिया था। जिसे विद्युत खंभा पर चढ़ाकर कार्य कराया जा रहा था। करंट लगने की वजह से नीचे गिर गया और उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला कन्ही निवासी परमवीर सिंह को घर पर ही करंट लग गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जबकि जिला कासगंज थाना सिढपुरा के गांव नरई निवासी ओमपाल का 16 वर्षीय पुत्र अमित को भी करंट की चपेट में आ जाने से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
अनधिकृत लोगों से कराया जा रहा काम
नाबालिगों और अनधिकृत लोगों से विद्युत निगम कार्य करा रहा है। ऐसे किशोरों के पास न तो कोई डिप्लोमा है और न ही अनुभव। इसके बाद भी लाइनमैन अपने पीछे ऐसे युवकों की लाइन लगाकर चलते हैं। जब ऐसे हादसे हो जाते हैं तब नियमों की याद आती है। लेकिन, जिम्मेदारों की अनदेखी की वजह से ऐसे कई मामले हो चुके हैं।
यह भी पढ़ेंः- मजबूर मां: 30 हजार रुपये में बेचा जिगर का टुकड़ा, फिर जागी ममता...बच्चे को वापस पाने के लिए चुकानी पड़ी यह रकम
इस तरह का मामला जानकारी में नहीं आया है। यदि ऐसा हुआ है तो मृतक के परिजन को लाइनमैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। हमारी ओर से विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -राजकुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत