{"_id":"677188208619fc347e0175d3","slug":"contract-bus-driver-injured-in-road-accident-dies-etah-news-c-163-1-eta1001-127580-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसे में घायल संविदा बस चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसे में घायल संविदा बस चालक की मौत
Sun, 29 Dec 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
मृतक अरुण प्रकाश का फाइल फोटो
- फोटो : मृतक अरुण प्रकाश का फाइल फोटो
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र में 23 दिसंबर को हाईवे पर सुन्ना गांव के पास सड़क हादसे में घायल हुए संविदा बस चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव हरनावली निवासी स्वदेश कुमार ने बताया कि बड़े भाई अरुण प्रकाश एटा डिपो में संविदा चालक के पद पर तैनात थे। 23 दिसंबर को वह बहनोई महावीर सिंह निवासी भोजपुरी के यहां तेरहवीं की दावत खाने गए थे। देर शाम वहां से लौटकर सुन्ना गांव के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस समय एक कैंटर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज एटा पहुंचाया।
सूचना पर हम लोग यहां पहुंचे तो हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। यहां चले उपचार के बाद शुक्रवार की देर रात उनकी मौत हो गई। आगरा में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया कि लगभग डेढ़ माह पूर्व डिपो की ओर से अरुण प्रकाश को निलंबित कर दिया गया था। तबसे वह है मानसिक तनाव में चल रहे थे। वह सभी भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। इनका एक बेटा है।
विज्ञापन
थाना मलावन के गांव पुरा निवासी ओमवीर सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह छोटे भाई का साला ऋषिपाल मेरी बेटी अंशिका, भतीजी प्रियंका व अनीता और ममता को बाइक पर एटा ले जा रहा था। रास्ते में हाईवे पर बाइक फिसलने से पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हाईवे की एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, यहां उपचार चल रहा है। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में सुरजीत सिंह और अजीत निवासी ताजपुर कठोरा फर्रुखाबाद, चेतन निवासी रारपट्टी थाना कोतवाली देहात, ओमवीर और सोनू निवासी रोहिता थाना पटियाली जिला कासगंज घायल हुए हैं। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।