फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   constable kidnapped brother-in-law of girlfriend tried to kill him In Etah when could not marry his girlfriend

इश्क में पागल सिपाही: प्रेमिका से नहीं हुई शादी... जीजा को उठाया; हत्या करने का प्लान, हुआ कुछ ऐसा पलट गई बाजी

Sat, 13 Jul 2024 07:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 07:07 PM IST
सार

सिपाही की प्रेमिका से शादी नहीं हुई तो वह उसके जीजा को दिनदहाड़े अपहरण करके ले जाने लगा। हत्या करके फेंकने का प्लान बनाया। लेकिन भागते समय गाड़ी पेड़ से टकरा गई और बाजी पलट गई। आरोपी मौके से भाग निकला। 

विज्ञापन
constable kidnapped brother-in-law of girlfriend tried to kill him In Etah when could not marry his girlfriend
मौके से साक्ष्य जुटाती टीम - फोटो : video grab

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में साली की ससुराल से आए आरोपियों ने जीजा को हत्या करने की नीयत से गाड़ी में डाल लिया। अपहरण कर ले जाने लगे। मुख्य आरोपी पुलिस का सिपाही है। लोग पीछे भागे तो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इसके बाद दो आरोपी भाग गए। गाड़ी चालक पकड़ा गया है जो गंभीर रूप से घायल है। उसका आगरा में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


घटना जलेसर थाना क्षेत्र के गांव फाजिलपुर की है। गांव निवासी उमेश बघेल ने बताया कि 18 फरवरी 2024 को उसकी शादी सुधा बघेल निवासी पथरौआ थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद के साथ हुई थी। पत्नी की तहेरी बहन नीतू की शादी राजनगर थाना सादाबाद जिला हाथरस निवासी चंद्रप्रकाश के साथ हुई थी। मेरी शादी से पहले इसी गांव का रहने वाला गोपाल बघेल सुधा के साथ विवाह करना चाहता था। लेकिन सुधा के परिजन ने उसके साथ शादी नहीं की। 

विज्ञापन

मेरी शादी के बाद गोपाल लगातार मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा था। अभी सुधा से शादी करने की बात कहता है। आरोप है कि शुक्रवार की रात मेरे गांव फाजिलपुर में राजनगर से बरात आई। जिसमें अपनी गाड़ी लेकर गोपाल भी आया था। रात लगभग एक बजे मैं बाहर बरात देखने के लिए निकला तो एक गाड़ी से दो लोग उतरे। तमंचा दिखाकर मुझको गाड़ी में खींचने की कोशिश की। 

विरोध करने पर इनमें से एक के मुंह पर बंधा कपड़ा हट गया जो गोपाल था। उसने जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर फायर कर दिया। बचाव में मैं नीचे बैठ गया। तभी उन्होंने मुझे उठाकर गाड़ी में डाल लिया। गोपाल ने पीटते हुए कहा चलो इसकी हत्या करके बोरी में भरने के बाद नदी में फेंक देंगे।
 
विज्ञापन

गांव व परिवार के लोग बाइक लेकर गाड़ी के पीछे भागे। तभी तेज रफ्तार गाड़ी बेकाबू होकर नगला बबूल के पास पेड़ से टकरा गई। गोपाल और उसका साथी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। जबकि गाड़ी चला रहा तीसरा व्यक्ति आमिर निवासी राठ जिला हमीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी से निकालकर उसको मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि तीन-चार लोग उमेश की हत्या करने के उद्देश्य से कार में सवार होकर आए थे। इसमें सिपाही गोपाल बघेल मुख्य आरोपी है। वह हमीरपुर जिले में तैनात है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed