{"_id":"67c346a3d3f9e090a7012bc1","slug":"constable-and-home-guard-arrived-on-complaint-were-attacked-2025-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah: शिकायत पर पहुंचे आरक्षी और होमगार्ड पर हमला, जान से मारने की कोशिश; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: शिकायत पर पहुंचे आरक्षी और होमगार्ड पर हमला, जान से मारने की कोशिश; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 01 Mar 2025 11:11 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:11 PM IST
सार
मारपीट की सूचना पर पीआरवी माैके पर पहुंची थी। यहां हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। वर्दी फाड़ दी। जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र में पीआरवी 112 पर आई कॉल के बाद शिकायत के निस्तारण के लिए पहुंचे आरक्षी और होमगार्ड जवान की जान पर बन आई। गांव अभयराजपुर में 14 लोगों ने गालियां देते हुए पीटा। इतना ही नहीं गले में अंगोछा फंसा कर जान लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना अवागढ़ में पीआरवी 112 दोपहिया 3747 पर तैनात आरक्षी आदेश कुमार ने गांव अभयराजपुर निवासी मेघसिंह सहित 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आदेश कुमार ने बताया कि 27 फरवरी को थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव पिपहरा से विनय कुमार की कॉल आई।
बताया कि बहन नीतू की शादी अभयराजपुर खुटीपुरा निवासी सतीश के साथ की है। वे लोग आए दिन बहन के साथ लड़ाई-झगड़ा करते हुए उसे पीटते हैं। इस समय भी बहन को प्रताड़ित करते हुए पीटा जा रहा है। जानकारी लेकर हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा काफी भीड़ लगी हुई है।

विनय और उसके पिता वीरपाल, नीतू व प्रशांत के साथ मेघ सिंह, अमर सिंह, मोहर सिंह, सतीश, आशू, सुघड़ सिंह, विमला देवी, राखी व अन्य छह अज्ञात लोग गालियां देते हुए लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। उन लोगों को रोकने का प्रयास किया तो मेरे गले में अंगूठा फंसाकर दोनों तरफ से खींचते हुए जान लेने का प्रयास किया।
इतना ही नहीं धर्मेंद्र कुमार को लाठी-डंडे, लोहे की सरिया से पीटते हुए मारने का प्रयास किया। इसके अलावा वर्दी फाड़ दी और इवेंट रजिस्टर को फाड़कर फेंक दिया। इतने में गांव के अन्य लोग आए और इनसे हमको मुश्किल बचाया। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।