फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Congress blew effigy of Sakshi Maharaj

कांग्रेसियाें ने फूंका भाजपा सांसद साक्षी का पुतला

Sat, 02 May 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sat, 02 May 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Congress blew effigy of Sakshi Maharaj
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के मूल्यों में की गई वृद्धि के विरोध
विज्ञापन
में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया, वहीं उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज द्वारा राहुल गांधी को पगला कहने पर कांग्रेसियों ने कचहरी पर उनका पुतला फूंका।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चोब सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। बढ़ी हुई कीमतों की वजह से माल भाड़ा, यात्री किराए में बढ़ोत्तरी होगी। मोदी को अच्छे दिनों का वादा फेल हो चुका है। मोदी अब प्रधानमंत्री की जगह परिधान मंत्री बन गए हैं। जिला महासचिव भगवान स्वरूप प्रजापति ने कहा कि सांसद साक्षी महाराज आए दिन बेतुकी जुबान बोलते हैं। साक्षी महाराज ने राहुल गांधी को पगला कहकर अपनी तुच्छ मानसिकता का परिचय दिया है। भाजपा सांसद अपने क्षेत्र के विकास की जगह मोदी की चापलूसी कर रहे हैं। इस मौके पर विजय सिंह, रामप्रकाश गुप्ता, अरुणेश कुमार, इमरान अली, लखपत, ओमलक्ष्मी, अजीज फारुकी, राम गोपाल, भूदेव मिश्रा आदि मौजूद थे।



साक्षी महाराज को किया जाए संसद से बाहर
कासगंज। उन्नाव संासद साक्षी महाराज द्वारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। नगर अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि साक्षी महाराज जैसे आपराधिक मानसिकता वाले सदस्य संसद में उसकी मर्यादा को कलंकित कर रहे हैं। साक्षी महाराज पर लूट, हत्या, बलात्कार जैसे विभिन्न गंभीर मामले दर्ज हैं। ऐसे लोगों को संसद से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। नगर महासचिव माधव तिवारी ने कहा कि साक्षी महाराज जैसे तुच्छ लोगों का कद इतना बड़ा नही है कि वे कांग्रेस उपाध्यक्ष के ऊपर कोई अंगुली उठा सकें। अपनी मर्यादा में रहकर ही दूसरे नेताओं पर कोई कटाक्ष करें। इस मौके पर जुबैर अहमद, आमिर रफी, अब्दुल समद, अमित भारद्वाज, सिराजुद्दीन, इंद्रपाल आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed