{"_id":"613df1668ebc3e744439112b","slug":"complete-the-work-by-25-september-in-any-case-suresh-khanna-etah-news-agr507273432","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 सितंबर तक हर हाल में करें कार्य पूर्ण: सुरेश खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 सितंबर तक हर हाल में करें कार्य पूर्ण: सुरेश खन्ना
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में जनप्रतिनधियों और अधिकारियों से बात करते कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रदेश के वित्त संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रविवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की हकीकत जानने पहुंचे। निर्देश दिए कि हर हाल में 25 सितंबर तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। इसके बाद किसी भी प्रकार की बात नहीं सुनी जाएगी। उन्होंने डीएम अंकित अग्रवाल से कहा कि इसकी लगातार मॅानीटरिंग करें।
मेडिकल कॉलेज पहुंचे मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) के मानक, एलओपी (लैटर ऑफ परमीशन) को जरूरी निर्माण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्राचार्य ने बताया कि एलओपी की आवश्यकता के अनुरूप निर्माण पूरा हो चुका है। स्किल लैब के लिए जगह चिह्नित कर ली गई। एनएमसी के मानक के अनुसार फैकल्टी को जल्द पूरा किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अतिशीघ्र फैकल्टी की कमी को एनएमसी की शर्तों के अनुसार पूरा किया जाए। उन्होंने बेड ऑक्यूपैंसी के बारे में जानकारी की। एमसीएच बिल्डिंग में कुछ निर्माण कार्य अवशेष हैं, जिन्हें अतिशीघ्र मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के संबंध में प्राचार्य ने मंत्री को जानकारी दी। इस अवसर पर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश गुप्ता, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह, सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. अशोक कुमार, एसडीएम सदर अलंकार अग्निहोत्री, क्षेत्राधिकारी राज कुमार सिंह, एसटीओ गजेंद्र सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर अजय पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, डीसीबी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, भाजपा महामंत्री सुशील गुप्ता, पंकज चौहान, बबिता दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
टीम भेज कराई जा रही जांच
प्रदेश में फैल रहे डेंगू बुखार के बारे में मंत्री ने कहा कि सरकार डेंगू वाले जिलों में टीम भेज कर पड़ताल करा रही है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, इसके निर्देश जारी किए गए हैं।
ेे