{"_id":"66897afe3d373813570bf52b","slug":"complete-solution-day-only-10-out-of-91-complaints-were-resolved-on-the-spot-etah-news-c-163-1-sagr1016-119380-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस : 91 में से 10 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस : 91 में से 10 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण
Sat, 06 Jul 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
एटा। तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राप्त कुल 91 में से महज 10 का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष फरियादियों को सिर्फ तसल्ली मिली।
एटा सदर तहसील में एसएसपी राजेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश और एसडीएम सदर भावना विमल ने जनसमस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतें लंबित न रखी जाएं। तहसील एटा सदर में कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील अलीगंज में एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी ने स्थानीय अधिकारियों की उपस्थिति में शिकायतों को सुना। प्राप्त 23 में से 2 का निस्तारण किया गया। तहसील जलेसर में 31 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 4 का निस्तारण किया गया। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, एसडीएम जलेसर राजकुमार मौर्य, एसडीएम अलीगंज प्रतीत त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।