{"_id":"66abc7d200f628210b0b50ba","slug":"committed-suicide-by-hanging-after-an-argument-with-his-wife-etah-news-c-163-1-sagr1018-120668-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पत्नी से कहासुनी होने पर फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पत्नी से कहासुनी होने पर फंदा लगाकर दी जान
Thu, 01 Aug 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नयागांव थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद होने पर पति ने घर के ही अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला गही निवासी विवेक कुमार (38) का बुधवार रात पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी की बातों से क्षुब्ध होकर विवेक ने फंदा लगा लिया। मृतक के पुत्र विशाल ने बताया कि देर रात पिता शराब के नशे में घर पर आए थे। थोड़ी देर बाद मां और पिता में विवाद होने लगा था। जिसके बाद पिता नीचे के कमरे में चले गए। कमरे का दरवाजा बंद होने की आवाज़ पर हम देखने गए। ज़ब वहां जाकर देखा तो वह कमरे में लगे कुंदे पर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गए थे।
हम लोगों ने काफ़ी देर तक दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद कमरे की खिड़की तोड़कर पिता को फंदे से उतारा। हम लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। पिता को अलीगंज के सामुदायिक अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। वहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। फर्रुखाबाद लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नयगांव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया।