फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Commercial tax officer's car overturned uncontrollably, three injured

एटा में हादसा: वाणिज्य कर अधिकारी की कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक मौत, दो घायल

Mon, 25 Oct 2021 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 25 Oct 2021 07:04 PM IST
सार

मैनपुरी से तैनाती स्थल अलीगढ़ के लिए कार से जाते समय हुआ हादसा, कुसाड़ी के पास सड़क पार कर रहे युवकों को बचाने में हुई बेकाबू कार पलटी।

विज्ञापन
Commercial tax officer's car overturned uncontrollably, three injured
demo pic

विस्तार

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव कुसाड़ी के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे अलीगढ़ के वाणिज्य कर अधिकारी की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे एक की मौत हो गई। सड़क पार कर रहे दो युवकों को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। वाणिज्य कर अधिकारी सहित दो लोग घायल हुए हैं। सभी को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जिला मैनपुरी के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी वाणिज्य कर अधिकारी अनीश अरोरा गृह जनपद से तैनाती स्थल अलीगढ़ के लिए कार से जा रहे थे। कुसाड़ी के पास ही कोतवाली नगर के मोहल्ला रेवाड़ी निवासी टीटू (22) और सैंकी निजी कार से उतरकर सड़क पार करने लगे। तेज रफ्तार से आ रही वाणिज्य कर अधिकारी की कार इन युवकों को बचाने में बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में वाणिज्य कर अधिकारी और सड़क पार कर रहे दोनों युवक भी चपेट में आने से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर तीनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान टीटू की मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में वीना पत्नी अरुण कुमार निवासी नेहचलपुर थाना बागवाला घायल हुई हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed