फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   cold, diera, helth, hospital, etah, weather

शीतलहर का प्रकोप, अस्पतालों में उमड़ रहे कोल्ड डायरिया के मरीज

Fri, 10 Jan 2020 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
cold, diera, helth, hospital, etah, weather
जिला अस्पताल में उपचार कराने को कतार में खड़े मरीज- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मौसम का बदला मिजाज लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। बारिश के बाद तीन दिन से चल रही शीतलहर के कारण अस्थमा व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर इसका कारण शीतलहर में अलाव तापना बता रहे हैं। सर्द-गर्म के कारण कोल्ड फीवर और डायरिया के मरीज अधिक निकल रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में काफी संख्या में मरीज आए। इनमें बच्चों शामिल हैं। पर्चा बनवाने, डॉक्टरों के केबिन और दवा काउंटरों पर मरीज व तीमारदारों की लाइन लगी रही। सुबह सात बजे से ही मरीजों की कतार पर्चा बनवाने के लिए लगनी शुरू हो गई। किसी महिला की गोद में बच्चा लगा था तो कोई बुजुर्ग को रजाई और कंबल में लपेटकर डॉक्टर को दिखाने अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक सर्दी के प्रभाव से इस समय बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को सांस की दिक्क्त हो रही है। आधे से अधिक रोगी अस्थमा के आ रहे हैं। सर्द मौसम में ठंडी हवा लगने से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। कुछ मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रहा कोल्ड डायरिया का प्रकोप
सर्दी के कारण कोल्ड डायरिया का प्रकोप भी बढ़ रहा है। बताया कि शीतलहर के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें अलाव तापने से कोल्ड डायरिया भी हो जाता है। इसमें मरीज को उल्टी- दस्त होने लगते हैं।
- सर्दी में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। इसलिए बुजुर्गों को शीतलहर में बाहर नहीं निकलना चाहिए। हमेशा गुनगुना पानी पिएं और सर्दी लगने पर अलाव तापने के बजाय रजाई या कंबल लपेटें। इससे शरीर का तापमान सामान्य रहेगा। बच्चों को ठंडे पानी से न नहलाला चाहिए। सांस लेने में दिक्कत हो तो गर्म पानी पिएं और तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। सर्दी में बासी या ठंडा भोजन न करें। इससे टाइफाइड होने आशंका रहती है। शीतलहर में सिर व हाथ पैरों को अच्छी तरह से ढक लें।

- डॉ. राजेश सक्सेना, एमबीबीएस।
-------
धूप बेअसर, दिन-भर ठिठुरते रहे लोग
एटा। पिछले दो दिन से चल रही शीतलहर से लोगों का हाल-बेहाल है। दोपहिया वाहन चालक का सबसे बुरा हाल रहा। धूप निकलने के बाद भी लोग ठंड से कांपते नजर आए। शुक्रवार को लोग शीतलहर की वजह से परेशान रहे। सर्द हवाओं के चलते धूप बेअसर रही। सुबह से ही तेज शीतलहर का कहर जारी रहा। दोपहिया वाहन चालक ठंड की वजह से गरम कपड़ों से ढके हुए नजर आए। दोपहर में धूप निकलने के बाद भी लोग सर्दी महसूस करते रहे। शाम को भी घरों में भी गलन महसूस हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed