फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cobra Sparks Panic in Etah Kitchen Villagers Rescue Snake Safely

UP: रसोई में सब्जी बनाने गई महिला, वहां इंतजार कर रहा था किंग कोबरा और फिर...देखें डरावना वीडियो

Sat, 27 Sep 2025 02:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 02:15 PM IST
सार

एटा के अलीगंज के ग्राम बिल्सड़ पट्टी में खाना बनाने के लिए रसोई में गई महिला के सामने अचानक फन फैलाए कोबरा निकल आया। चीख-पुकार मचने पर परिजनों के साथ ग्रामीण जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय युवक ने सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल की ओर छोड़ दिया।


 

विज्ञापन
Cobra Sparks Panic in Etah Kitchen Villagers Rescue Snake Safely
रसोई में सब्जी बनाने गई महिला, वहां इंतजार कर रहा था किंग कोबरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के राजा का रामपुर  विकासखंड अलीगंज के ग्राम बिल्सड़ पट्टी में शुक्रवार की शाम को पूरा परिवार घर में बैठा हुआ था। घर की महिलाएं खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। जैसे मीना रसोई में सब्जी बनाने के लिए गई। तो बहुत तेज फुफकार की आवाज आई, जिससे महिला डर गई। सामने अचानक फन फैलाए सांप आ गया, जिसके बाद वो रसोई से चीखती हुई भागीं। परिवार के लोग रसोई में पहुंच गए। 
विज्ञापन


लल्लू सिंह यादव के पुत्र प्रदीप यादव भी वहां पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना अपने भाई वीरपाल को दी। वीरपाल ने गांव के ही मिलन को बुला लिया, जो सांप पकड़ने में माहिर हैं। मिलन ने अन्य ग्रामीणों के सहयोग से कई घंटों की मशक्कत के बाद तीन फीट लंबे कोबरा को पकड़कर एक डिब्बे में बंद लिया। 
विज्ञापन


प्रदीप यादव ने बताया कि उन्होंने सांप को राजा का रामपुर मार्ग पर सड़क के किनारे बड़े बाग में छोड़ दिया। वहीं सांप को रेस्क्यू करने आए मिलन पाण्डेय ने बताया कि वो पिछले छह साल से गांव में अगर कहीं कोई सूचना मिलती है तो रेस्क्यू कर इन जीवों की जान बचा कर इनको जंगल में छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसोई में सब्जी बनाने गई महिला के उस समय पसीने छूट गए, जब सामने कोबरा फन फैलाए बैठा देखा। उसने महिला को डसने का प्रयास किया, जिसकी वजह से वो चीखती हुई रसोई से दौड़ पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed