{"_id":"66b23fe856800f0677002052","slug":"cmo-took-action-to-terminate-services-of-doctor-and-three-other-health-workers-for-negligence-in-etah-2024-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: नौकरी को समझ रहे थे घर की खेती, सीएमओ ने लिया एक्शन; चार संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: नौकरी को समझ रहे थे घर की खेती, सीएमओ ने लिया एक्शन; चार संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त
Tue, 06 Aug 2024 10:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:02 PM IST
सार
एटा में स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मी नौकरी को घर की खेती समझ रहे थे। इनके खिलाफ सीएमओ ने एक्शन लिया। उन्होंने चार संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दीं।
विज्ञापन
docter demo
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर एक चिकित्सक सहित तीन अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा समाप्त की कार्रवाई की है। एक चिकित्सक सहित दो एएनएम लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। जबकि डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर का कार्य असंतोष जनक था।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र की स्वास्थ्य इकाइयों पर तैनात एएनएम दीक्षा व सारिका करीब छह से सात माह से अनुपस्थिति चल रहीं थीं। नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया। इसके साथ ही सकीट सीएचसी पर तैनात राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम में तैनात चिकित्सक डॉ. रेशू चौहान छह माह से अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
उनके द्वारा कोई सूचना भी नहीं दी गई। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर अतुल भदौरिया का वार्षिक मूल्यांकन किया गया। जहां कार्य असंतोषजनक पाया गया।
चारों स्वास्थ्य कर्मियों की फाइल को डीएचएस की मीटिंग में डीएम के सामने रखा गया। उच्चाधिकारियों संसुस्ति पर चारों की संविदा समाप्त की कार्रवाई की गई है। अन्य कर्मचारियों की जांच चल रही है।