फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Clouds remained throughout the day, cold increased due to wind

Etah News: पूरे दिन छाए रहे बादल, हवा चलने से बढ़ी ठंड

Sun, 29 Dec 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 29 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, cold increased due to wind
खेत में खड़ी आलू व सरसों की फसल।  - फोटो : खेत में खड़ी आलू व सरसों की फसल।
एटा। दो दिन से छाए बादलों ने ठंड बढ़ा दी है। रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही ठंडी हवा भी चली। इसके कारण लोग गर्म कपड़ों को पहनने के साथ ही अलाव का सहारा लेते नजर आए। इस मौसम ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि यदि बरसात हुई तो आलू व सरसों की फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन

बादल छाए रहने व ठंडी हवाओं के चलने से रविवार को न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को यह 10 और 23 रहा था। हल्के गर्म कपड़े पहनकर घूमने वाले लोगों ने भी रविवार को भारी कपड़े निकाल लिए। शहर से लेकर गांव तक लोग अलाव जलाकर तापते दिखाई दिए। हालांकि, पालिका की लापरवाही बनी हुई है। शहर के 25 में से बमुश्किल 5 स्थानों पर ही अलाव की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरे में भी हल्की रजाइयां हीं उपलब्ध हैं, इनमें सर्दी नहीं बचती तो लोग इनके साथ कंबल मिलाकर सोने का प्रयास करते हैं। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक माधवेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसे मौसम में छोटे बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। जितना हो सके इनका सर्दी से बचाव रखें।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि खेत में रबी की फसलें खड़ी हुई हैं। बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात हुई हल्की बरसात से तो गेंहू, आलू, मटर और सरसों की फसल को फायदा हुआ है, लेकिन अगर बादल लगातार छाए रहते हैं या अधिक बरसात होती है तो इन फसलों में नुकसान होने की आशंका है। बादल छाने से सरसों की फसल में माऊं (एक प्रकार का कीट) लग जाएगा। जिससे उपज कम होगी और फसल की पैदावार पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं, अगर बरसात होती है तो आलू की क्यारियों में पानी भरने से पौधा सूखने लगेगा। इतना ही नहीं मटर भी उखड़ने लगेगी, जिससे उसकी उपज पर असर पड़ेगा और पैदावार गिर जाएगी। बरसात के साथ ही अगर ओलावृष्टि होती है तो सरसों का फूल झड़ जाएगा। जिसके कारण फसल में पैदावार बहुत कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग-
दिनभर धूप नहीं निकली और रात के समय कोहरा भी पड़ने लगा है। जिसकी वजह से आलू, मटर और अन्य सब्जी की फसलों में नुकसान होने की आशंका है। सरसों की फसल में माऊं लगने की आशंका है। -वीरेश कुमार, छछैना
जिस प्रकार से मौसम बदल रहा है उसमें अगर बारिश हो गई तो फसलों को नुकसान होने की पूरी आशंका है। सरसों के साथ ही आलू, मटर, लहसुन व अन्य सब्जियों में कीड़ा लगने व कोहरे से नुकसान होगा। -कुंवरपाल सिंह, सैंथरी

बादल छाए रहने से आलू की फसल को नुकसान होने की आशंका है। अगर बरसात होती है और पाला पड़ता है तो सरसों, मटर व रबी की अन्य फसलों में भी नुकसान हो सकता है। -रोतास कुमार, उपनिदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed