{"_id":"67a0f93b571d316a59060766","slug":"clinic-in-raiwari-locality-lab-sealed-in-shantinagar-etah-news-c-163-1-sagr1016-129152-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रैवाड़ी मोहल्ले में क्लीनिक, शांतिनगर में लैब सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रैवाड़ी मोहल्ले में क्लीनिक, शांतिनगर में लैब सील
Mon, 03 Feb 2025 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शांतिनगर में अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब को सील कराती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : शहर के मोहल्ला शांतिनगर में अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब को सील कराती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
एटा। शहर के रैवाड़ी मोहल्ला में क्लीनिक और शांतिनगर में पैथोलॉजी लैब को स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को सील कर दिया। ये दोनों इकाइयां बिना पंजीकरण के चल रहीं थीं।
रैवाड़ी मोहल्ला में कट्टीघर के पास लंबे समय से राजू क्लीनिक संचालित है। आसपास के क्षेत्र के मरीज काफी संख्या में यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। एमबीबीएस चिकित्सक का नाम भी यहां बोर्ड पर लिखा हुआ है लेकिन इसकी आड़ में लोगों के साथ धोखा किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार न तो यहां कोई चिकित्सक ही था और न ये क्लीनिक पंजीकृत था। स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी तब हुई, जब इसकी शिकायत की गई। आईजीआरएस एवं जिलाधिकारी को इस संबंध में शिकायत की गई थी। डीएम के निर्देश पर सोमवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश और लोकमन सिंह पहुंचे।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जांच में पता लगा कि बी फार्मा किया हुआ एक व्यक्ति यहां इलाज कर रहा था। क्लीनिक पंजीकृत नहीं मिला। इस पर सील करा दिया गया। इसके बाद टीम शांतिनगर स्थित अजय पैथोलॉजी लैब पर पहुंची इसकी भी शिकायत की गई थी। जांच में लैब पंजीकृत नहीं मिली और न ही निर्धारित व्यवस्थाएं वहां उपलब्ध मिलीं। इस पर लैब को भी सील कर दिया गया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि दोनों इकाई संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया है।