फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cleaning workers staged a sit-in again to demand the appointment of an ACP.

Etah News: एसीपी की मांग के लिए सफाई कर्मचारियों ने फिर दिया धरना

Mon, 22 Sep 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 22 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers staged a sit-in again to demand the appointment of an ACP.
विकास भवन परिसर में  मांगों को लेकर धरना देते सफाई कर्मी। संवाद - फोटो : बौर क्षेत्र में कटान करती नदी।
एटा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने एसीपी की मांग के लिए सोमवार को विकास भवन पर फिर धरना दिया। बाद में सीडीओ के आश्वासन पर करीब पांच घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया। इससे पहले कर्मचारियों ने 16 सितंबर को इसी स्थान पर धरना दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को कार्य बहिष्कार कर विकास भवन पर सुबह करीब 9 बजे सफाई कर्मचारी एकत्रित हुए। संघ के जिलाध्यक्ष सनी ने कहा कि एक वर्ष से लिखित व मौखिक रूप से अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद मांगों को नहीं सुना गया है। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो अब आर-पार की लड़ाई के लिए मजबूर होंगे। मंगलवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि आंदोलन से उत्पन्न स्थिति की पूरी जिम्मेदारी जिला पंचायत राज अधिकारी की होगी। जब तक द्वितीय एसीपी का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल जाता, आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों की मांग है कि 16 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सभी सफाई कर्मियों को नियम के तहत एसीपी का लाभ तत्काल दिया जाए। प्रभारी डीपीआरओ श्वेता सिंह के आश्वासन के बाद भी सफाई कर्मचारी विकास भवन पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने की सूचना पर दोपहर करीब 2 बजे सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र भी पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों से जल्द समस्या निस्तारण कराने की बात कही। सीडीओ के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारी संघ ने धरना समाप्त कर दिया। धरने के दौरान जबर सिंह, रवि कुमार, संजीव यादव, रेनुका, शीलेंद्र कुमार आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed