फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Clashes with farmers on the last day of wheat procurement

गेहूं खरीद के अंतिम दिन किसानों से हुई नोकझोंक

Tue, 22 Jun 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Clashes with farmers on the last day of wheat procurement
पीसीएफ के क्रय केंद्र पर मंगलवार को गेहूं तौल को लेकर केंद्र प्रभारी से नोकझों करते किसान। - फोटो : ETAH
एटा। बढ़ाए गए समय में तीन सरकारी केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही थी। मंगलवार को इसका अंतिम दिन था। इसके चलते क्रय केंद्रों पर किसानों की भीड़ जमा रही। इस दौरान किसानों ने पीसीएफ क्रय केंद्र प्रभारी पर आरोप लगाए। किसानों का कहना था कि वह दो-तीन दिन से यहां रुके हैं, लेकिन उनका गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। इसे लेकर किसानों और प्रभारी में काफी देर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे तक 250 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी थी। केंद्र पर मौजूद किसानों ने बताया कि तीन दिन से केंद्र पर गेहूं लेकर रुके हुए हैं, लेकिन तौल नहीं हो रही। केंद्र प्रभारी विवेक दीक्षित ने बताया कि वारदाना समाप्त हो गया है। वहीं मशीन में तीन सौ क्विंटल खरीद की फीडिंग होती है। उसी के अनुसार किसानों से गेहूं लिया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी में स्थित इस केंद्र पर दोपहर दो बजे तक 295 क्विंटल गेहूं की खरीद हो गई थी। क्रेंद प्रभारी ने तौल बंद कर दी। मौजूद हरिप्यारी, जसवीर, सर्वेश, रीना और उनके किसान परिजनों ने केंद्र प्रभारी पर परिचितों का गेहूं पहले तौल कराने का आरोप लगाया। इसे लेकर तीखी नोकझोंक हुई। केंद्र प्रभारी ने बताया जो पहले आ गया उसी का गेहूं लिया गया है। यहां सोमवार तक दस हजार 700 क्विंटल गेहूं की खरीद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी स्थित इस केंद्र पर भी किसानों की भीड़ लगी थी। मंगलवार को 218 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। जबकि 17517 क्विंटल खरीद हो चुकी थी। यहां भी किसान समय से गेहूं न तौलने के आरोप लगाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed