फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Claim to hone talents, playground becomes pasture

Etah News: प्रतिभाएं निखारने का दावा, खेल मैदान बना चरागाह

Thu, 08 Aug 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 08 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Claim to hone talents, playground becomes pasture
एटा। राजा का रामपुर कस्बे में खेल प्रतिभाशाली छात्रों को प्रतिभा निखारने का मौका नहीं मिल रहा है। सरकार भले ही गांव-कस्बाें में खेल प्रतिभाएं निखारने का दावा करती हो, लेकिन धरातल पर खेल मैदानों पर अतिक्रमण कर कहीं खेती की जा रही है तो कहीं चरागाह बना दिए गए हैं।
विज्ञापन

कस्बा के वीडीआरएस इंटर काॅलेज के छात्रों ने जिला, मंडल और राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर पदक जीते हैं और विद्यालय का नाम रोशन किया है, लेकिन वर्तमान में छात्रों को अभ्यास का मौका नहीं मिल रहा है। छात्र अपने खेत या घर पर रहकर अभ्यास कर रहे हैं या फिर खेल की इच्छा ही त्याग चुके हैं। छात्रों का कहना है कि विद्यालय में खेल का मैदान तो है लेकिन बारिश में पानी भर जाता है। वहीं इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिसकी वजह से खेलना संभव नहीं है। यहां उगी घास को चरने के लिए पशु घुस आते हैं।
विज्ञापन

मैदान की चहारदीवारी और साफ-सफाई हो जाए तो छात्रों के खेलने के लिए अच्छी व्यवस्था हो जाएगी। इसके लिए एसडीएम को प्रार्थना पत्र भी दिया है। -योगेंद्र कुमार, पीटीआई वीडीआरएस इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed