फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   civic

यहां तो विद्युत विभाग ने ट्रांसफारमर रख गली ही बंद कर दी

Sun, 01 Mar 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
civic
गांव भगीपुर की चूड़ी वाली गली पर रखे विद्युत ट्रांस फरमर से गली हुई बंद वहीं नहीं लगाई गई गार्डिं? - फोटो : ETAH
एटा। विद्युत विभाग बिलों की वसूली और कनेक्शन काटने में लगा है लेकिन शहर में खुले पड़े ट्रांसफार्मरों की ओर विभाग का ध्यान नहीं है। गांव भगीपुर की चूड़ी वाली गली में विभाग की अनदेखी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां गली के मुहाने पर ही ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इससे लोगों का गली से निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद रोड पर शहर से सटे गांव भगीपुरा की चूूड़ी वाली गली के मुहाने पर विद्युत विभाग ने खुला ट्रांसफार्मर रख दिया है। यहां से गुजरने वाले लोग दिन-रात इससे बचकर निकलते हैं तो हादसे की संभावना बनी रहती है, वहीं पड़ोस में खाली जमीन पड़ी है, जिस पर दुकानें बननी हैं, मोहल्ले के लोग जमीन मालिक को केवल इसलिए दुकानें नहीं बनाने दे रहे हैं कि उनके निकलने का रास्ता बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर हटवाया जाएं
गांव भगीपुर की चूड़ी वाली गली निवासी दुर्गपाल, उदयवीर, श्यामवीर, जयवीर, ग्रीश, शीलेंद्र, प्रदीप, संजू, राहुल, उर्मिला, रेनू, सुषमा, ममता, सरिता, विजेंद्र और लक्ष्मी आदि ने विद्युत विभाग सहित प्रशासन से मांग की है कि गली पर लगे ट्रांसफार्मर हटवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
गांव में विद्युत विभाग ने गली के मुहाने पर ही ट्रांसफार्मर लगा दिया है, निकलने को रास्ता ही नहीं है।
सुनीता देवी
---------
बच्चे गली में खेलते रहते हैं, इससे हर वक्त करंट से चिपककर उनके साथ अनहोनी की आशंका रहती है।
विनीता देवी
----------
गांव में पूर्व में ट्रांसफार्मर में करंट आने से तीन भैंस और एक गाय मर चुकी है, फिर भी प्रशासन का ध्यान नहीं।
- सुरेश
-------------
जब भी विभाग के पास जाकर ट्रांसफार्मर हटवाने की बात कही, कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
नाथूराम
----------------
मौके की पड़ताल कर उचित समाधान किया जाएगा
गांव भगीपुर की चूड़ी वाली गली के मुहाने पर ट्रांसफार्मर रख दिया है, इसकी जानकारी नहीं है, संभवत: गली छोटी रही होगी या फिर आसपास इतनी जगह नहीं होगी जहां ट्रांसफार्मर रखा जा सके। सोमवार को जूनियर इंजीनियर को भेजकर मौके की पड़ताल कर उचित समाधान किया जाएगा।
-आरबी राय, अधिशासी अभियंता
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed