फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Citizen Charter should be implemented in DIOS office

Etah News: डीआईओएस कार्यालय में लागू हो सिटीजन चार्टर

Sun, 02 Apr 2023 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 02 Apr 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Citizen Charter should be implemented in DIOS office
एटा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक बैठक रविवार को शहर के निधौली मार्ग पर स्थित अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में हुई। जहां माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजूराम ने डीआईओएस कार्यालय में सिटीजन चार्टर लागू करने की मांग उठाई। जिला कार्यकारिणी द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्याम बिहारी तिवारी का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई। वहीं लंबित समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। वहीं वित्त विहीन शिक्षकों की समस्याओं पर विचार किया गया। शिक्षक संघ से जिलाध्यक्ष ने कहा कि अवागढ़ के जनता इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापिका की पदोन्नति अटकी पड़ी है, कई और शिक्षकों की समस्याएं लंबित पड़ी हैं। इसको लेकर संगठन के लोग डीआईओएस से मिल उन्हें ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया है। कहा कि एक बार और ज्ञापन देकर निस्तारण की मांग की जाएगी। निस्तारण न होने पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। जिलामंत्री सरुन कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ब्रजेश चौधरी, रणवीर सिंह, कप्तान सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed