फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   choching

प्रतिबंध के बावजूद कोचिंग संचालन पर लगाम नहीं

Tue, 18 Aug 2020 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
choching
आगरा रोड पर सड़क दुर्घटना में हुई छात्रा की मौत के बाद आक्रोशितों द्वारा लगाया गया जाम- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। प्रतिबंध के बावजूद शहर में कोचिंग संचालन पर लगाम नहीं लग पा रही। शिकायतों के बाद भी मौन शिक्षा विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर सका। विभागीय उपेक्षा एक छात्रा पर भारी पड़ गई। कोचिंग जाते समय ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में पंजीकृत मात्र 74 कोचिंग के स्थान पर सैकड़ों कोचिंग संस्थानों का संचालन हो रहा है। संचालक कोरोना काल में भी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे। मंगलवार को हुई घटना ने संचालकों की मनमानी एवं शिक्षा विभाग की उदासीनता की पोल खोल दी है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार जिले में मात्र 74 कोचिंग संस्थान पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

यहां चलती हैं कोचिंग
शहर का शांति नगर और अरुणा नगर इलाका कोचिंग सेंटरों का हब है। इसके साथ ही आगरा रोड और शिकोहाबाद रोड पर भी कोचिंग सेंटर संचालित हैं। अभिभावकों के अनुसार यहां एक कोचिंग क्लास में 25 से 40 तक छात्र-छात्राओं को एक बार में पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं की कोई कार्रवाई:-गत दिनों अमर उजाला ने कोचिंग सेंटर संचालित होने का मुद्दा उठाया था, इसमें एक कोचिंग सेंटर पर छात्रों की पूरी क्लास चल रही थी। बावजूद इसके शिक्षा विभाग ने कोचिंग सेंटर संचालित करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

कोविड-19 की गाइडलाइन में कोचिंग सेंटर के संचालन पर पूरी तरह रोक है। पिछले दिनों जब यह मुद्दा उठा तो कोचिंग सेंटरों की जांच कराई गई तो वह बंद मिले। यहां कोचिंग सेंटर कैसे संचालित हो रहा है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अभिभावकों को भी जागरूक होना पड़ेगा कि वह अपने बच्चों को कोचिंग न भेजें। वहीं जिलाधिकारी के स्तर से कोचिंग सेंटर संचालकों के लिए आदेश जारी करवाया जाएगा।
-मिथलेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed