फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Chinese egg: you are harmful for health

चाइनीज अंडा: सेहत के लिए तू तो हानिकारक है

Thu, 05 Jan 2017 12:25 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 05 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Chinese egg: you are harmful for health
अंडा - फोटो : Amar Ujala
चीन से आए नकली अंडे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक लीथल केमिकल से बने हैं। केरल से नकली अंडे की शिकायतें मिलने के बाद केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय ने देश भर के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को इन अंडों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। अपर आयुक्त प्रशासन का आदेश मिलने के बाद विभाग के अफसर परेशान हैं। उन्हें बाजार में मौजूद अंडों के असली-नकली होने के फंडे का पता ही नहीं है।  
विज्ञापन



सर्दियों में सुबह अंडे की ऑमलेट, अंडे के ब्रेड स्लाइस या अंडा भुजिया का नाश्ता करने के शौकीन संभल जाएं। जो अंडे सेहत दुरुस्त रखने के लिए खा रहे हैं, वे नुकसानदेह भी साबित हो सकते हैं। कारण बाजार में इन दिनों चाइनीज और नकली अंडे भी आ गए हैं, जो खतरनाक रसायन से निर्मित हैं। केरल में चाइनीज एवं नकली अंडों का मामला सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश भर के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अफसरों को इनकी बक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय में एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि नकली एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक केमिकल से बने अंडे चाइना या किसी पड़ोसी देश में बने हैं। बताया जाता है कि अक्तूबर माह में भी मुंबई में चाइना से अंडे की खेप पहुंची है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं खाद्य सुरक्षा अधिकारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी मिल गई है। जिले के अंडा सप्लायरों से बात कर आपूर्ति बिल मंगाए जा रहे हैं। हरियाणा और पंजाब से आ रहे अंडों पर भी नजर रखी जा रही है, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि नकली अंडों की पहचान कैसे की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञान पाल सिंह
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एटा



टॉय चॉकलेट विद बिस्कुट की खोज जारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भेजी गई एडवाइजरी में बताया गया है कि चाइना से आयात होकर आए नकली अंडों का कंटेनर किंग एग शेप नाम से आया है। उत्पाद पर विवरण के रुप में टॉय चॉकलेट विद बिस्कुट लिखा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी इसी ब्रांड के अंडे बाजार में खोज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed