फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Children's Parliament formed after voting in Dahlia

Etah News: दहेलिया में मतदान के बाद हुआ बाल संसद का गठन

Sun, 20 Oct 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 20 Oct 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Children's Parliament formed after voting in Dahlia
एटा। जैथरा के प्राथमिक विद्यालय दहेलिया में बाल संसद का गठन किया गया। छात्रों ने मतदान कर प्रधानमंत्री सहित अन्य मंत्रियों को चुना। इनको मुख्य अतिथि डायट मेंटर भीमसेन ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

विद्यालय बाल संसद के लिए कक्षा 3, 4 और 5 के बच्चों ने मतदाता के रूप में चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी राज्य पुरस्कार शिक्षक बिंबसार बौद्ध के निर्देशन में हुई। प्रधानमंत्री पद के लिए ऋतिक, अंबिका एवं सचिन दावेदार रहे। मतदाता के रूप में बच्चों के अलावा उनके अभिभावकों वे विद्यालय स्टाफ को भी सम्मिलित किया गया। बच्चों को ही मतदान कक्ष में पीठासीन अधिकारी बनाया गया। शत प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद बैरीकेडिंग लगाकर मतगणना कराई गई।
विज्ञापन

इसमें ऋतिक प्रधानमंत्री, अंबिका उप प्रधानमंत्री एवं सचिन गृहमंत्री निर्वाचित हुए। इनके अलावा शिक्षा मंत्री अक्षत तिवारी, पर्यावरण मंत्री शिवम, खेल मंत्री मोहित, खाद्य मंत्री विजय, स्वास्थ्य मंत्री कार्तिक, सौंदर्यीकरण मंत्री सोनाक्षी, सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री सत्या, प्रार्थना सभा मंत्री अनुष्का, जल मंत्री उर्मी चुनी गईं। सभी ने योजनाओं पर चर्चा कर अपना एजेंडा रखा। बताया कि हमारा उद्देश्य मुख्य रूप से विद्यालय में अनुशासन, शिक्षा, स्वच्छता एवं पर्यावरण मुख्य रूप से रहेंगे। पूर्व प्रधान अखिलेश तिवारी, प्रधानाध्यापक वरना विजेंद्र पांडे, एआरपी अरुण शर्मा, प्रधानध्यापिका रश्मि, सहायक अध्यापक पीतम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed