फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Children showcased their talent at the Indian Language Festival.

Etah News: भारतीय भाषा उत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 11 Dec 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 11 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Children showcased their talent at the Indian Language Festival.
भरतोली स्थित प्राथमिक विद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव में प्रस्तुति देते बच्चे। स्रोत विद्यालय
एटा। शिकोहाबाद रोड स्थित भरतोली गांव के प्राथमिक विद्यालय में एक सप्ताह के भारतीय भाषा उत्सव में बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्सव में बच्चों ने भारत की भाषाई विविधता को दर्शाने वाली कई रोचक और शैक्षिक गतिविधियों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


उत्सव में छात्रों ने भाषा वृक्ष, भाषा मित्र गतिविधि, कविता पाठ, स्लोगन लेखन, सुविचार अनुवाद, बहुभाषी नाटक और कहावतों का अर्थ सहित प्रस्तुतीकरण किया। बच्चों ने भाषा रंगमंच प्रदर्शन के तहत नाटक प्रस्तुत किया। बालिकाओं ने विभिन्न भारतीय भाषाओं के माध्यम से भारत की भाषाई एकता का संदेश दिया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका अंजू जादौन ने कहा कि बच्चों में भाषा प्रेम, बहुभाषिता और सांस्कृतिक सम्मान की भावना बढ़ाने का उद्देश्य था। कहा कि हिंदी और अंग्रेजी संघ की आधिकारिक भाषाएं हैं। भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएं शामिल हैं। इनको राज्य आधिकारिक भाषाओं के रूप में अपना सकते हैं। कार्यक्रम में प्रिया यादव, भगवान सिंह, सुदामा नंदन व रीतू आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed