फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Children recounted horrifying story of Etah double murder

'पापा और बाबा ने मम्मी-नानी को मार दिया': मासूमों के सामने खूनी खेल, बच्चों ने बताई डबल मर्डर की खौफनाक कहानी

Wed, 23 Sep 2026 05:42 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: Akash Dubey Updated Wed, 23 Sep 2026 05:42 PM IST
सार

एटा के यादव नगर में सोमवार रात पिता रुकमपाल और बाबा सियाराम ने मां प्रियंका व नानी कमला देवी की हथौड़े से हत्या की। बड़ी बेटी कल्पना घटना की चश्मदीद है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Children recounted horrifying story of Etah double murder
एटा डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अवागढ़ के यादव नगर में दोहरे हत्याकांड के बाद हर जुबां पर इसी की चर्चा है। रात को 11 बजे मां और नानी की हत्या की वारदात से बच्चे सहमे हुए हैं। वह इस खौफनाक मंजर को भुला नहीं पा रहे हैं। पुलिस को बड़ी बेटी कल्पना ने घटनाक्रम की जानकारी दी तो उसके चेहरे पर डर साफ दिख रहा था। पापा और बाबा दोनों महिलाओं पर हथौड़े बरसाते रहे और बच्चे डर के कारण चिल्ला भी नहीं सके। इसके बाद बच्चों को धमकी देते हुए तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। 

विज्ञापन

यादव नगर में घनी आबादी नहीं है। यह सुनसान इलाका है। दूर-दूर घर बने हुए हैं। आसपास प्लॉटिंग हो रही है। घरों के आसपास खेत हैं। बड़ी बेटी कल्पना ने पुलिस को बताया है रात को 11 बजे पिता रुकमपाल, बाबा सियाराम और एक अन्य व्यक्ति घर आए थे। मां प्रियंका ने दरवाजा खोला था। आते ही रुकमपाल मां से झगड़ने लगा। इस बीच बाबा सियाराम तीनों बच्चों को बुलाकर कमरे में ले गया। कमरे में दरवाजा नहीं है। वहां पर्दा लटका हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा ने धमकी दी कि बाहर आए तो ठीक नहीं होगा। इस पर तीनों भाई-बहन वहीं से सब देखते रहे। मम्मी-पापा में कहासुनी के बीच रुकमपाल ने हाथ में लगे हथौड़े से उस पर हमला बोल दिया। वह प्रहार के बाद चारपाई पर गिर पड़ीं। उनकी मां कमला देवी (65) ने शोर मचाया तो उन पर भी हमला बोल दिया। बाबा और एक अन्य व्यक्ति ने भी हत्या में सहयोग किया।

विज्ञापन

बच्चे डर के कारण कमरे में छिपे रहे। आरोपियों के जाने के बाद वह बाहर आए। उन्होंने मां और नानी को पुकारा लेकिन उन्होंने कोई आवाज नहीं दी। इसके बाद बच्चे राेते हुए बाहर और आसपास के लोगों को घर जाकर बताया कि पापा और बाबा ने मम्मी-नानी को मार दिया। एएसपी के अनुसार मुकदमे की वादी बड़ी बेटी को घटना में चश्मदीद गवाह भी बनाया जाएगा।

हथौड़े के कई प्रहार से टूटी मां-बेटी की नाक और सिर की हड्डी
दोनों महिलाओं की हत्या के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट बेरहमी की दास्तां बयां कर रही है। जिस प्रकार से दोनों के चेहरे और माथे पर एक के बाद एक कई प्रहार किए गए हैं उसको देखकर लगता है कि हत्यारों के हाथ भी नहीं कांपे। दोनों की नाक और सिर की हड्डी टूटी है। वहीं कोई परिजन शव लेने नहीं पहुंचा।

कमला देवी की आंखें, चेहरे और माथे पर पांच से छह बार प्रहार किया गया है। वहीं प्रियंका के चेहरे पर बाईं ओर, माथे पर और सिर पर भी इतने ही बार हथौड़ा मारा गया है। प्रहार इतनी तेजी से किए गए दोनों नाक की हड्डी टूट गईं। सिर में भी फ्रैक्चर हुआ है। जबड़े में भी चोट आई है।

इसके बाद शव लेने वाला कोई परिजन मौके पर नहीं था। उनके मायके पक्ष का भी कोई व्यक्ति छछैना में नहीं रहता। इस पर रात साढ़े आठ बजे अवागढ़ पुलिस शवों को सुपुर्दगी में लेकर फिरोजाबाद के एका थानाक्षेत्र के गांव ठाठी गदनपुर गांव में रवाना हुई।

19 घंटे बाद किया गया पोस्टमार्टम
सोमवार की देर रात करीब 11 बजे कमला देवी और प्रियंका की हत्या कर दी गई। सूचना पर एसएसपी डॉ. इलामारन, एएसपी श्वेताभ पांडेय व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य संकलन और जांच की प्रक्रिया के बाद मंगलवार तड़के लगभग तीन बजे शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इसके बाद शाम करीब छह बजे पोस्टमार्टम होना शुरू हुआ। चिकित्सकीय पैनल के साथ पोस्टमार्टम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed