फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Child scientists wireless power supply

बाल वैज्ञानिकों ने सप्लाई की वायरलेस बिजली

Sat, 28 Jan 2017 11:54 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 28 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Child scientists wireless power supply
मॉडल द‌िखाते बाल वैज्ञान‌िक - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
एसजेएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं मतदाता जागरूकता आयोजन हुआ। इसमें बाल वैज्ञानिकों ने वायरलेस बिजली आदि के मॉडल प्रस्तुत किए। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम से भी अपनी प्रतिभा बिखेरी। परिवारीजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने का भी संकल्प लिया।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र ने कहा कि बाल वैज्ञानियों ने जो मॉडल प्रस्तुत किए हैं। यह उनकी प्रतिभा की बानगी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व भी समझाया। माता पिता, परिवार के किसी व्यस्क सदस्यों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान भी किया। डीआईओएस आरएसएस राजपूत ने भी बच्चों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहभागिता की बात कही। इससे पहले बाल वैज्ञानिकों ने वायर लेस बिजली प्रवाहन, सेना बेस कैंप, प्रदूषण नियंत्रण, डिजिटिलाइजेशन सिस्टम आदि विषय पर मॉडल तैयार किए। विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार तायल ने सभी का आभार जताया। मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक जयंत गुप्ता, एदल सिंह, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed