{"_id":"695bf96f23ce166c1d021dd5","slug":"child-scalded-after-falling-into-boiling-water-etah-news-c-163-1-eta1001-144465-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खौलते पानी में गिरकर बालक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खौलते पानी में गिरकर बालक झुलसा
Mon, 05 Jan 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
एटा। गांव पुरा में खौलते पानी की बाल्टी में गिरने से 2 वर्षीय बालक बुरी तरह से झुलस गया। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है।
मलावन थाना क्षेत्र के गांव पुरा निवासी ओमकार ने बताया कि सोमवार की सुबह घर के काम करने के लिए पानी गर्म किया था। इस खौलते हुए पानी को बाल्टी में पलटकर आंगन में रख दिया। उसी समय वहां खेल रहा दो वर्षीय बेटा हरिवंश बाल्टी के पास पहुंच गया और संतुलन बिगड़ने के कारण खौलते पानी में गिर गया।
परिजन उसको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बर्न वार्ड में भर्ती करा दिया है। मामले को देखकर चिकित्सकों ने एडवायजरी जारी की है कि बच्चों को खौलते हुए पानी और ज्वलनशील पदार्थ, बिजली के तार, पानी गर्म करने वाली रॉड से दूर रखें।