फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Child of newborn and family admitted in SNCU ward captured in the ward

Etah News: एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नवजात और परिजन का बच्चा वार्ड में कब्जा

Wed, 23 Aug 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 23 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Child of newborn and family admitted in SNCU ward captured in the ward
एटा। एमसीएच विंग के दूसरे तल पर एसएनसीयू (सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट) वार्ड बना है। इसमें नवजातों को भर्ती किया जाता है। वार्ड के बाहर नवजातों के परिजन का जमावड़ा रहता है। यह लोग बच्चा वार्ड में पड़े बेडों पर आराम करने लगते हैं। इससे वार्ड में अव्यवस्था हो जाती है। टोकने पर स्वास्थ्यकर्मियों से नोकझोंक हो जाती है। बुधवार को भी लोगों को बेड से हटाने पर इस तरह की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


एसएनसीयू वार्ड में 12 बच्चों को भर्ती करने की व्यवस्था है। यहां मेडिकल कॉलेज के नवजात के अलावा निजी नर्सिंग होम से पहुंचे बीमार नवजातों को भी इलाज के लिए भर्ती किया जाता है। एसएनसीयू वार्ड के पास ही सामान्य बच्चों को भर्ती करने के लिए वार्ड बना है। इस दौरान नवजात के परिजन वहां जाकर बेड पर लेट जाते हैं। जब कोई बच्चा वार्ड में भर्ती होने के लिए लाया जाता है तो यह लोग जल्दी बेड नहीं छोड़ते। इतना ही नहीं स्वास्थ्यकर्मियों के कहने पर उनसे उलझ जाते हैं। इससे वार्ड में अव्यवस्था का माहौल हो जाता है। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया रात के समय दिक्कत ज्यादा हो जाती है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। वहां समस्या रहती है। वार्ता चल रही है, बच्चा वार्ड को चौथी मंजिल पर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed