फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Child dies due to drowning in canal while taking bath

नहाते समय नहर में डूबने से बालक की मौत

Sun, 05 Jun 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning in canal while taking bath
जलेसर (एटा)। जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नूहंखास निवासी 12 वर्षीय बालक शनिवार शाम गांव के पास खारजा नहर में अन्य बच्चों के साथ नहाने गया। नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। गांव नूहंखास निवासी अनीश खां ने निधौलीकलां थाने में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटा समीर खां शनिवार शाम छह बजे गांव के बच्चों के साथ खारजा नहर जलेसर-निधौलीकलां बॉर्डर पर नहाने गया था।
विज्ञापन

नहाते समय वह किसी तरह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ गए अन्य बच्चों ने मामले की जानकारी गांव में आकर दी। जिस पर गांव के लोग नहर पर पहुंचे और समीर की खोजबीन शुरू की। लोगों को वह मृत अवस्था में नहर में मिला। निधौलीकलां थानाध्यक्ष वेगराम ने बताया बालक की नहर में डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed