फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Chaos: Patients in women's hospital did not get medicine till noon

अव्यवस्था: महिला अस्पताल में मरीजों को दोपहर तक नही मिली दवा

Sun, 29 Aug 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chaos: Patients in women's hospital did not get medicine till noon
एटा। मेडिकल कॉलेज में उच्चीकृत होने के बावजूद दोनों जिला अस्पतालों की व्यवस्थाएं नहीं सुधर पा रही हैं। जिला महिला अस्पताल में शनिवार को दोपहर तक दवा नहीं मिली। लंबी कतारों में धक्के खाते हुए महिला मरीजों ने डॉक्टरों से उपचार तो लिखा लिया। लेकिन दवा काउंटर पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। दोपहर बाद कर्मचारी ने पहुंचकर दवा वितरण शुरू किया। लेकिन तब तक अधिकांश मरीज भटकने के बाद खाली हाथ लौट गईं।
विज्ञापन

महिला जिला अस्पताल के प्रांगण में बनी मेटरनिटी विंग में मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी ओपीडी करने लगी है। शनिवार को ओपीडी में मरीजों को चिकित्सकों ने देखा और दवा लिख दी। जब मरीज दवा लेने के लिए दवा काउंटर पर पहुंचे तो यह बंद मिला। इस दौरान मरीज व तीमारदार दवा के लिए इधर-उधर चक्कर काटते रहे। दवा न मिलने पर कई मरीज बिना दवा के ही अस्पताल प्रशासन को कोसते हुए वापस चले गए।
विज्ञापन

शिकायत पर शुरू हुआ दवा का वितरण
काफी देर बाद भी दवा नहीं बांटी गई तो कुछ मरीज ने अधिकारियों से शिकायत की। अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों को दवा वितरित करने के निर्देश दिए। दोपहर लगभग 12 दवा का वितरण शुरू हुआ। हालांकि सुबह 8 बजे से ओपीडी शुरू होती है और दोपहर 12 बजे तक अधिकांश मरीज वापस जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक फार्मासिस्ट की दो जगह लगा दी ड्यूटी
महिला अस्पताल में एक फार्मासिस्ट की ड्यूटी दवा काउंटर के अलावा मेटरनिटी विंग में भी लगा दी गई। जहां फार्मासिस्ट ने मेटरनिटी विंग में दवाओं को पहुंचाया। इसके चलते दवा काउंटर बंद रहा।

सिर में दर्द की समस्या है। नौ बजे आकर चिकित्सक को दिखाया। उन्होंने दवा लिख दी। लेकिन कांउटर बंद है। एक घंटे से दवा के लिए भटक रहे हैं। अब तक नहीं मिली है।
कुंती, एमपी नगर
----------
बेटी की दवा लेने आए हैं। चिकित्सक ने जांच के लिए लिखा तो बाहर पैथालॉजी पर जांच करानी पड़ी। अब दवा भी यहां नहीं मिल रही है।
अमित कुमार, सराय जवाहरपुर
-------------
काउंटर पर दवा का वितरण न होने की जानकारी मिली थी। जिस पर दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed