फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Changes in BJP: The first challenge is the district panchayat elections.

भाजपा में हुआ बदलाव : पहली चुनौती जिला पंचायत चुनाव

Thu, 27 Nov 2025 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 27 Nov 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Changes in BJP: The first challenge is the district panchayat elections.
शहर के मोहल्ला कैलाशगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष घो​षित  होने पर प्रमोद गुप्ता का स्वागत करते भाजपा
एटा। करीब छह साल बाद भाजपा के जिला संगठन में बदलाव हुआ है। लंबे समय से काबिज संदीप जैन की जगह अब जिलाध्यक्ष पद पर नया चेहरा प्रमोद गुप्ता होंगे। उनके सामने अपने कार्यकाल में पहली चुनौती जिला पंचायत चुनाव होगा जिसमें भाजपा कई चुनाव से कमजोर चली आ रही है।
विज्ञापन

इससे पहले 2019 में भाजपा में जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई थी। इसमें संदीप जैन को चुना गया था। चार साल के कार्यकाल के बाद 2023 में उनका कार्यकाल आगे बढ़ा दिया गया। अभी तक वह ही इस जिम्मेदारी को संभाले हुए थे। बुधवार देर रात पार्टी ने इस पद के लिए प्रमोद गुप्ता के नाम की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

प्रमोद गुप्ता करीब 8 साल से संगठन में सक्रिय हैं। हालांकि अब तक उन पर कोई बड़ा पद नहीं रहा और न ही संगठन की ओर से उन्हें किसी चुनाव में लड़ने का ही मौका दिया गया था। बतौर जिलाध्यक्ष सबसे पहले उनका सामना जिला पंचायत चुनाव का कुछ ही महीनों बाद होना है। पिछले चुनाव में पार्टी की बुरी स्थिति रही थी। कुल 30 में से महज 4 सदस्य ही जिता सकी थी। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार होते हुए भी सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर एकतरफा कब्जा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता के रूप में रही है पहचान
भाजपा में जिलाध्यक्ष बनाए गए प्रमोद गुप्ता की जिले में पहचान कांग्रेसी नेता के रूप में लंबे अरसे तक रही है। वह इस संगठन में युवा से लेकर मुख्य इकाई में कई पदों पर रहे और जिलाध्यक्ष के रूप में भी पार्टी को नेतृत्व प्रदान किया। 2017 में नगर निकाय चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। तबसे अब तक भाजपा में ही सक्रियता के साथ कार्यरत हैं।

नामांकन के करीब 10 महीने बाद हुई घोषणा
पार्टी हाईकमान द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत 9 जनवरी 2025 को जिला कार्यालय पर नामांकन प्रक्रिया हुई थी। कुल 46 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। इनमें प्रमोद गुप्ता प्रमुख दावेदार थे। 10 महीने के लंबे इंतजार के बाद पार्टी ने बुधवार देर रात घोषणा कर दी।

घर पर बधाई देने वालों का तांता, बजे ढोल-नगाड़े
रात में जैसे ही पार्टी द्वारा जिलाध्यक्षों का पत्र जारी किया गया कैलाशगंज स्थित प्रमोद गुप्ता के आवास में खुशियाें की गूंज उठने लगी। बधाई देने वालों का तांता लग गया। पार्टी और वैश्य वर्ग के अलावा अन्य वर्ग के लोगों ने भी पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सम्मान किया। ढोल-नगाड़े बजे और नाचकर लोगों ने जश्न मनाया।



सभी को साथ लेकर चलेंगे
जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रमोद गुप्ता ने कहा कि कई मजबूत और वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया था। पार्टी ने इन सबके बीच से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इसे पूरी मेहनत और गंभीरता के साथ निभाएंगे। आगामी समय में शिक्षक-स्नातक एमएलसी, जिला पंचायत और इसके बाद 2027 में विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाएंगे। सभी को साथ लेकर चलेंगे। अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार और गलत कार्य नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed