फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Change weather with diseas

मौसम बदलते ही घेरने लगी बीमारियां

Wed, 08 Jul 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 08 Jul 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Change weather with diseas
 बारिश के साथ ही अब संक्रामक बीमारियों ने भी दस्तक दे दी है। इससे जिला अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। लोगों को लाइन में खड़े होकर दवाएं मिल पा रही है। वहीं नगर के निजी चिकित्सालय में भी मरीजों की खूब भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से हुई बारिश के बाद उमस बढ़ जाने का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। मौसम में परिवर्तन से लोगों को सर्दी खांसी, जुकाम, वायरल फीवर की शिकायत होने लगी है। काफी संख्या में लोग अस्पतालों पर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। एक दिन में 300 से 400 तक मरीज अस्पताल पर पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मरीजों की लाइन लगना शुरू हो जाती है। मरीजों को भीड़ के चलते पहले चिकित्सक के पास लाइन में खड़ा होना पड़ता है। फिर बाद में दवा लेने को। ऐसे में घंटों इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी संख्या में लोग पीड़ित हो रहे हैं। ऐसे लोग ग्रामीण चिकित्सक के सहारे अपना इलाज कराने को मजबूर हैं। निजी चिकित्सकों के यहां भी मरीजों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। एक-एक घर में कई-कई लोग तक बीमार होने लगे हैं। यही नहीं चर्म रोग भी पैर पसार रहे हैं। खाज, खुजली, फंगस जैसी बीमारियां भी फैल रही हैं। चिकित्सा अधीक्षक डा. कृष्ण अवतार का कहना है कि विभाग के पास दवाएं पर्याप्त हैं। मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed