{"_id":"ce84035ca66913628526f102f37eda9c","slug":"chan-said-china-s-new-power-roster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के नए रोस्टर ने छीना चैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के नए रोस्टर ने छीना चैन
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 01 Dec 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत विभाग के नए रोस्टर लोगों को रास नहीं आ रहा है। मध्य रात्रि के बाद ही बिजली आपूर्ति होती हैं और सुबह 10 बजे आपूर्ति बाधित कर दी जाती हैं। लोगों ने पूर्व के रोस्टर को ही लागू किए जाने की मांग की है।
विद्युत विभाग के द्वारा नया रोस्टर रात्रि साढ़े 12 बजे से सुबह साढ़े 10 बजे तक का है। इसके बाद विद्युत की कटौती शुरु हो जाती है। जबकि इससे पूर्व दिन में दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक तथा रात्रि में 8 बजे से प्रात: 5 बजे तक का विद्युत की आपूर्ति मिल रही थी। लेकिन नए रोस्टर से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
शाम होते ही बिजली के अभाव में अंधेरा होने से कस्बा का बाजार समय से पहले बंद हो जाता है। छात्र छात्राएं परीक्षाओं की तैयारियां नहीं कर पा रहे हैं। वहीं छोटे छोटे उद्योग धंधे भी स्पेलर, चक्की, कंप्यूटर आदि से संबंधित काम प्रभावित हो रहे हैं। कस्बा के व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष पवन वाष्र्णेय, नगर महामंत्री हशमत अली, अवधेश वाष्र्णेय, मौहम्मद शाहिद, अजय पांडे, शाहिद मलिक, मुनीश शाक्य, गोपू पंडित आदि उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से पुराना रोस्टर लागू करवाने की मांग की है।