{"_id":"6aecc63da32c4b04e400fcb1","slug":"challans-issued-to-349-vehicles-for-traffic-rule-violations-etah-news-c-163-1-eta1014-159741-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: यातायात नियम तोड़ने पर 349 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: यातायात नियम तोड़ने पर 349 वाहनों के चालान
विज्ञापन
एटा। यातायात माह के तहत बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 349 वाहनों के चालान किए गए। इनसे छह लाख तीन हजार 500 रुपये का शुल्क किया गया।
सीओ यातायात अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मोडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म, हूटर, सायरन और प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों की जांच की। शराब पीकर वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, नाबालिगों के वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देने के साथ पंपलेट वितरित किए और वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।