फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   CCTV footage did not capture the thief

सीसीटीवी फुटेज में नहीं कैद हो पाए बदमाश

Tue, 06 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 06 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस को मिली सीटीटीवी कैमरे की फुटेज में चोरों की तस्वीर नहीं आई है। दोनों ही शातिर कंबल ओड़े थे। करीब एक घंटे तक एटीएम में पासवर्ड डालते रहे। कामयाब न होने पर तोड़फोड़ कर चले गए। इसके बाद पुलिस को अब एटीएम मशीन के अंदर लगे कैमरे की फुटेज मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन




बता दें कि शनिवार को कोतवाली नगर के ओवरब्रिज स्थित एक एटीएम में गड़बड़ी कर नकाबपोश बदमाशों ने रुपये निकालने की कोशिश की। मगर कामयाब नहीं हो पाए। घटना की जानकारी लगते ही नगर पुलिस के साथ बैंक स्टाफ पहुंच गया था। बताया गया है कि एटीएम में छह लाख रुपये डाले गए थे। घटना के बाद मशीन देखी गई तो उसमें केवल 2.35 लाख रुपये ही निकले थे, जबकि बाकी का रुपया एटीएम में था। मामले की रिपोर्ट बैंक प्रबंधक ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन




कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि केबिन में घुसने के बाद दोनों ने मशीन के ऊपर लगे बल्ब को निकाल लिया, जिससे अंदर अंधेरा हो गया। दोनों ही कंबल ओढ़े हुए थे। मशीन के ऊपर लगे कैमरे को देखते हुए बदमाश अपना चेहरा नीचे ही करते रहे, जिससे दोनों की तस्वीर कैमरे में कैद नहीं हो पाई। अब पुलिस एटीएम के अंदर लगे फुटेज के इंतजार में है, जो उन्हें मुंबई से मिलेगी। अभी तक की जांच में पुलिस का बैंक के कर्मचारियों पर ही शक गहराता जा रहा है। कैमरे में जिस रंग का कंबल आया है वैसा ही कंबल बैंक स्टाफ के पास भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed