{"_id":"61462dd38ebc3e70cf37e0f8","slug":"caste-armies-are-enemies-of-country-s-unity-bhikhari-prajapati-etah-news-agr508181941","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की एकता की शत्रु हैं जाति सेनाएं: भिखारी प्रजापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की एकता की शत्रु हैं जाति सेनाएं: भिखारी प्रजापति
विज्ञापन
एटा। विश्व हिंदू महासंघ ने संस्थापक अध्यक्ष महंत अवैद्यनाथ की सातवीं पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन शहर के एक होटल में किया। यहां पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ का कहना था कि जाति-पांति, ऊंच-नीच, छुआछूत हिंदुत्व के लिए कोढ़ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जाति के नाम पर सेनाएं बना रहे हैं लेकिन यह जाति सेनाएं देश की एकता की शत्रु हैं और समरसता में बाधक हैं।
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जिस दिन संगठित होगा, भारत सशक्त होगा और सारी समस्याओं का समाधान होगा। गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौ. योगेंद्र सिंह और ब्रज संभाग प्रभारी विष्णुकांत चौबे ने कहा कि हमारे बीच किसी समाज का झंडा नहीं होना चाहिए। हम सभी हिंदू हैं। जाति-पाति में बंटकर स्वयं को कमजोर न करें। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष हुतेंद्र जादौन के नेतृत्व में हुआ।
इसकी अध्यक्षता जिला संरक्षक पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह और संचालन डॉ. राकेश सक्सेना ने किया। इस अवसर पर शरद प्रजापति, शरद कुमार, मुकेश गुप्ता, डॉ. कुलदीप सोनी, कमलेश चौहान, अजय गुप्ता, केसी राठौर, गणेश वार्ष्णेय, रितुप्रिय आर्य, आनंद शर्मा, मनोज गुप्ता, जितेंद्र माहेश्वरी, सुधाकर गुप्ता, शशांक जैन, नंदिनी गोस्वामी, सरजेश सिंह, जसवीर सिंह राजपूत, रोहित जैन, अजय गुप्ता आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।