फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Case registered against 6 for shooting two youths

Etah News: दो युवकों को गोली मारने पर 6 पर केस दर्ज

Mon, 20 Nov 2023 09:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 20 Nov 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 6 for shooting two youths
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर रविवार शाम करीब 6.30 बजे फिरोजाबाद के दिनेश व बृजेश गोली लगने से घायल हुए थे। दिनेश की पत्नी ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिला फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र के गांव गोसा निवासी घायल दिनेश माथुर की पत्नी पार्वती देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि रविवार की शाम पति अपने साथी बृजेश के साथ सैंथरी स्थित खेत से घर लौट रहे थे। तभी हाईवे किनारे नायरा पंप के पास थाना मलावन क्षेत्र के गांव सैंथरी निवासी सुखवीर, रानू, अजय और अजय यादव निवासी निधौली कलां रोड एटा व दो अन्य ने रोक लिया। आरोप है कि इन लोगों से जमीन की रंजिश चल रही है। इसी बात को लेकर पति व बृजेश से गाली-गलौज की। हत्या करने के इरादे से अजय ने पिस्टल से बृजेश को गोली मारी। जबकि पति को सुखवीर ने तमंचे से गोली मारी। चीख-पुकार पर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन

किसी ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज में दोनों का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि मामला जमीन की रंजिश का है। तहरीर के आधार पर चार नामजदों सहित 6 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वारदात स्थल का निरीक्षण किया गया, लेकिन मौके से कुछ भी सबूत नहीं मिले हैं। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिर भी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed