फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Case of murderous attack filed against uncle after death

Etah News: मौत के बाद चाचा पर लिखा गया जानलेवा हमले का मुकदमा

Tue, 28 May 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 28 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Case of murderous attack filed against uncle after death
एटा। थाना अवागढ़ के गांव बोर्रा कलां में सोमवार शाम दो भाइयों के बीच हुए विवाद में एक भतीजे के चाकू लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका आगरा में उपचार चल रहा है। जबकि उसकी मौत की अफवाह पर चाचा इदरीश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिरोज ने उसके और उसकी पत्नी व पुत्र के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अवागढ़ जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि मामले में फिरोज की ओर से तहरीर दी गई। जिसमें मृृतक इदरीश उसकी पत्नी हुस्नबानो व पुत्र शान मोहम्मद का नाम है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इदरीश अक्सर शराब के नशे में रहता था। जिसके चलते वह शरारत करता रहता था। मन के मुताबिक उत्पात करता था। सोमवार को हुए विवाद में इसकी पत्नी व बेटे ने भी पूरा सहयोग किया था। इसी वजह से सलमान को चाकू लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया गया। वहां से किसी ने अफवाह फैला दी कि सलमान की मौत हो गई। जिसके कारण इदरीश ने जेल जाने के भय से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सीओ जलेसर कृष्णमुरारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed