{"_id":"6990b506751c87392108d3a5","slug":"car-lost-control-and-overturned-into-a-ditch-11-people-injured-etah-news-c-163-1-eta1001-146413-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, 11 लोग घायल
Sat, 14 Feb 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
एटा। शादी समारोह में शामिल होने के लिए लोग कार से जा रहे थे। कार अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए। सभी घायल दिल्ली के थाना सरिता विहार क्षेत्र के अली विहार के निवासी हैं।
थाना उझानी निवासी कार चालक प्रभात ने बताया कि बदायूं से बरात लेकर शिकोहाबाद जा रहे थे। कार में अमन, प्रवीण, दीपक, प्रियांशी, सुमित, रचित, आरोही पुत्री अमित, लक्ष्य, कामिनी और आरती बैठे हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे शिकोहाबाद रोड स्थित गांव फफोतू के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।