{"_id":"663b7db616f58caf4c05ba7f","slug":"car-lost-control-and-fell-into-ditch-five-injured-etah-news-c-163-1-sagr1016-116593-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बेकाबू होकर खाई में गिरी कार, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बेकाबू होकर खाई में गिरी कार, पांच घायल
Wed, 08 May 2024 06:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 08 May 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
जलेसर(एटा)। थाना क्षेत्र में इसौली रोड पर एक कार बेकाबू होकर पलट गई। इसमें सवार फिरोजाबाद के पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
फिरोजाबाद से जलेसर होते हुए कार सवार इसौली रोड से बुलंदशहर के लिए जा रहे थे। गांव मोहनपुर पर एक बग्गी को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। इसमें सवार अहमद हुसैन, मुश्ताक खान, कमरुद्दीन उर्फ करू, मोहम्मद अनीश, मुंशी खां निवासी गांव चिश्तीनगर थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद घायल हो गए। सीएचसी पर इन लोगों ने बताया कि फिरोजाबाद से खुर्जा जिला बुलंदशहर एक रिश्तेदारी में जा रहे थे।