फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Car crushed a bike rider and a woman, both died

Etah News: कार ने बाइक सवार और महिला का रौंदा, दोनों की मौत

Sun, 10 Dec 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 10 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Car crushed a bike rider and a woman, both died
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में शिकोहाबाद रोड स्थित मोहल्ला आनंदपुरम के सामने धर्मकांटा के निकट कार ने बाइक सवार युवक और पैदल जा रही महिला को रौंद दिया। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर दोनों को ही मृत घोषित कर दिया गया। बाद में युवक के पास मिले आधार कार्ड से पहचान हुई। जबकि महिला की स्थानीय लोगों ने शिनाख्त कर ली।
विज्ञापन


थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला भोली निवासी बाइक सवार स्नेश कुमार (32) की मौत हुई है। परिजन ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे घर से शहर में एक परिचित के पास आया था। यहां आते समय ही कार ने सामने से टक्कर मार दी। इसकी वजह से बाइक कार में आगे फंस गई। मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली नगर प्रभारी निर्दाेष सिंह ने बताया कि कार ने बाइक में टक्कर मार दी जो आगे बंपर में फंस गई थी। कार चालक ने आगे बढ़ाया तो नहीं बढ़ सकी। उसने हड़बड़ाहट में तेजी से कार को पीछे किया, तभी पीछे आ रही महिला चपेट में आ गईं। इसकी पहचान फूलबानो (45) पत्नी फिरोज निवासी गांव सरदापुर थाना सौंरिख जिला कन्नौज के रूप में हुई है। बताया कि शिकोहाबाद रोड पर ही एक लकड़ी की टाल है। उस पर कार्य कर महिला भरण-पोषण करती थी। पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव परिजन को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed