{"_id":"69ff775dd62fb242670d0a68","slug":"canal-breach-floods-300-bighas-of-farmland-etah-news-c-163-1-eta1003-150363-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नहर कटने से 300 बीघा खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नहर कटने से 300 बीघा खेतों में भरा पानी
Sat, 09 May 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 09 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर कस्बा में नहर कटने से जलमग्न खेत। संवाद
राजा का रामपुर। कस्बे से होकर गुजरी छोटी गंग नहर में पानी के अधिक दबाव से खैरपुरा गांव पर बने पुल पर पटरी कट गई। शनिवार दोपहर को करीब 12 बजे पटरी कटने के बाद पानी का बहाव तेज होने पर करीब 300 बीघा खेतों में पानी भर गया।
पानी का बहाव इतना तेज था कि नगला पड़ाव के कई मकानाें में पानी भर गया। मकानों में पानी घुसने से लोगों के सामने रहने की समस्या पैदा हो गई है। लोगों की सूचना पर पहुंची सिंचाई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से कटान को बंद कराया। कटान बंद होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले साल भी खैरपुरा गांव पर नहर की पटरी कट गई थी। दो साल पहले भी नहर की पटरी कटने पर सैकड़ों बीघा खेतों में पानी भर गया था। इस समय खेतों में फसल कटने और बुवाई न होने से फसल क नुकसान नहीं है। ग्रामीणों ने नहर की पटरी मजबूत कराने की मांग की है, जिससे भविष्य में पानी कटने से नुकसान न हो।