फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Can be canceled then thousands of ration cards

.. तो रद्द हो सकते हैं हजारों राशन कार्ड

Fri, 17 Mar 2017 12:40 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 17 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Can be canceled then thousands of ration cards
राशन कार्ड ‌द‌िखाते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
पहले चुनाव आचार संहिता और अब नई सरकार के कारण ब्लाकों में हजारों राशन कार्ड धूल फांक रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो और संदेश लिखा हुआ है। ऐसे में अब अफसर इन कार्डों को वितरित कराने में हिचकिचा रहे हैं। उन्हें नई सरकार के बनने और उसके आदेश का इंतजार है।  
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में केंद्र सहायता प्राप्त योजनाएं हो या स्थानीय सभी योजनाएं सपा मय कर दी थीं। इससे राशन कार्ड भी अछूते नहीं रहे। प्रदेश सरकार ने प्रचार प्रसार कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर राशन कार्ड और उनके कवर छपवाए थे। जब इनका वितरण शुरू हुआ, तो आचार संहिता लागू हो गई। इसके चलते जिले में राशन कार्ड का वितरण रोक दिया गया। आलम यह है कि जिले में अभी तक आधे लाभार्थियों के पास ही राशन कार्ड नहीं पहुंचे हैं। अलीगंज, जैथरा, सकीट, अवागढ़, शीतलपुर, जलेसर, निधौली कलां ब्लॉक में वे धूल फांक रहे हैं। वहीं राशन कार्ड से वंचित लाभार्थी डीएसओ और डीएम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उधर जिला आपूर्ति कार्यालय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी प्रदेश में बनने वाली नई भाजपा सरकार के कारण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो लगा और संदेश लिखा राशन कार्ड वितरित कराने से बच रहे हैं। बता दें कि जिले में 2,84,836 राशन कार्ड हैं।
विज्ञापन


पूर्ति विभाग के अफसरों की सुनिए
जिला आपूर्ति कार्यालय में जितने राशन कार्ड छप कर आए थे। उन्हें खंड विकास कार्यालयों में वितरण के लिए भेज दिया गया था। ब्लॉक में कितने राशन कार्ड वितरण होने से रहे गए हैं पता नहीं। वितरण को लेकर अभी कुछ कहना मुश्किल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब सिंह यादव
जिला पूर्ति अधिकारी एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed