फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   cable got burnt and somewhere transformer got burnt Somewhere in Etah consumer restless due to heat

Etah News: कहीं जली केबल तो कहीं धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, गर्मी से बेचैन उपभोक्ता; जागकर काट रहे रात

Sat, 22 Jul 2023 07:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 07:16 PM IST
सार

एटा में कहीं जली केबल तो कहीं धू-धू कर ट्रांसफार्मर जल गया। इस वजह से उपभोक्ता गर्मी से बेचैन रहे। लोग रात जागकर काट रहे हैं।

विज्ञापन
cable got burnt and somewhere transformer got burnt Somewhere in Etah consumer restless due to heat
Etah News: मिरहची में धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन हो या रात लोग गर्मी के कारण परेशान है। ऐसे में बिजली भी उपभोक्ताओं को दगा दे रही है। शुक्रवार की रात शहर में ओवरलोड से केबल जलती रहीं। वहीं शिकोहाबाद रोड पर ट्रांसफार्मर फुंक गया। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे मिरहची कस्बा के मुख्य चौराहे के अचलपुर मोड़ पर रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर धू-धू करके जल गया। दो दिन से बिजली न मिलने के कारण उपभोक्ता दिन-रात गर्मी से बेचैन हैं।

विज्ञापन


जुलाई के प्रथम सप्ताह से बारिश की शुरूआत हो गई थी। जहां करीब 12 दिन तक बारिश हुई। ऐसे में लोगों ने समझा कि अब गर्मी से राहत मिल जाएगी। विद्युत निगम के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली थी। लेकिन बारिश के बाद फिर मई व जून जैसी गर्मी पड़ रही है। गर्मी के साथ उमस लोगों को परेशान किए हुए है। वहीं बिजली भी दगा देने लगी है। इसका प्रमुख कारण है शहर में पड़ी जर्जर केबल, लोगों ने घरों में एसी, कूलर आदि शुरू कर दिए। ऐसे में केबल पर लोड पड़ता है तो वो जलने लगती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- अखिलेश के निशाने पर भाजपा: बोले- मणिपुर की घटना ने विश्व में गिराई देश की प्रतिष्ठा, सरकार हर मोर्चे पर फेल
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात भी ऐसी ही स्थिति रही। एक मोहल्ले की केबल को निगम के कर्मचारी दुरुस्त कर नहीं पाते थे कि दूसरे मोहल्ले में केबल जलने की सूचना आ जाती थी। ऐसे में शुक्रवार की रात भर निगम के कर्मचारी केबलों को दुरुस्त करने में लगे रहे। वहीं शिकोहाबद रोड पर ओवरलोडिंग के चलते 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई।

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: मिड डे मील में खाना परोसते समय बालिका के ऊपर पलटी गर्म सब्जी से भरी बाल्टी, बुरी तरह झुलसी

मिरहची कस्बा के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार की रात करीब 8 बजे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के बाद आग लग गई। ट्रांसफार्मर से तेल रिसने के कारण आग तेजी पकड़ ली और आग की लपटें उठने लगीं। यह स्थिति करीब आधा घंटा रही। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंच विद्युत कर्मियों स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। 


इसके बाद दूसरे ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई गई। इस दौरान कई मोहल्ले के लोगों को विद्युत आपूर्ति बाधित होने से परेशानी उठानी पड़ी। खराब ट्रांसफार्मर को विद्युत कर्मियों द्वारा शनिवार की शाम तक मरम्मत करके दुरुस्त कर दिया गया।

हर दस मिनट पर जा रही बिजली

शुक्रवार की रात से शनिवार को दिन में बिजली यह हाल रहा कि हर दस से 15 मिनट पर बिजली जा रही थी। जाने के बाद 15 से 20 मिनट में आ रही थी। शनिवार की शाम तक यही खेल बिजली का चलता रहा।

यह भी पढ़ेंः- चुपके से आई मौत: घर में कर रही थी काम, अचानक चीखी और गिर गई किशोरी; अस्पताल में डॉक्टर बोले- सॉरी देर हो गई

अधिशाषी अभियंता शहरी जीसीएल भटनागर ने कहा कि घरों में एसी-कूलर चल रहे हैं। उपभोक्ताओं द्वारा लोड नहीं बढ़वाया गया है। ऐसे में अनुमान ही नहीं लग पाता है कि कहां कितना लोड है। उपभोक्ताओं से अपील है कि कनेक्शन का लोड बढ़वाएं। ताकि लोड के अनुसार आपूर्ति के संसाधन जुटाए जाएं और निर्वाध बिजली दी जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed